Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह तहसील क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में करंट लगने से हुई स्व. मिठाई लाल की मौत के मामले में लेखपाल द्वारा मुआवजे की रिपोर्ट में हीलाहवाली करने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम बांसडीह डा. पुष्कर मिश्रा ने संबंधित लेखपाल राकेश शाह व कानूनगो श्याम बिहारी तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
मृतक की पत्नी ममता देवी में बांसडीह तहसील में बीते शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मंगला प्रसाद सिंह से शिकायत की थी कि उनके पति की मृत्यु हुए एक साल का समय व्यतीत हो गया। लेकिन कोई आर्थिक सहायता नही मिली।
इसके बाद प्रकरण सुनकर जिलाधिकारी ने मामले में संबंधित लेखपाल व कानूनगो की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
