
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
(बलिया लाइव ब्यूरो)
रामपुर/मुरादाबाद. पूर्व मंत्री आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है। मुरादाबाद कमिश्नर ने जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कमिश्नर की तरफ से इस सिलसिले में रामपुर डीएम और रामपुर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिया दिया गया है.
दरअसल, जौहर ट्रस्ट ने आरडीए की तरफ से जारी ध्वस्तीकरण के आदेश को चुनौती देते हुए मंडलायुक्त न्यायालय में अपील दाखिल की थी. इस मामले पर 28 जुलाई को मुरादाबाद कमिश्नर कार्यालय में सुनवाई होनी लेकिन शोक अवकाश होने के कारण कल हड़ताल रहेगी. सोमवार को मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने मामले में अंतरिम आदेश जारी करते हुए अगली सुनवाई तक राहत देते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगा दी.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताते चलें कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को बिना स्वीकृत मानचित्र के बना बताते हुए अवैध घोषित कर दिया था और खुद से ध्वस्त करने के लिए 15 दिन का समय दिया था. जौहर यूनिवर्सिटी प्रशासन, जौहर ट्र्स्ट और छात्रों की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा था. समाजवादी पार्टी और कई अन्य राजनीतिक दलों ने भी भवन न तोड़ने की अपील की थी.
इस मामले में जौहर ट्रस्ट ने कहा था कि प्राधिकरण ने सभी तथ्यों और दस्तावेजों पर समुचित विचार किए बिना ही कार्रवाई की है और इसीलिए मंडलायुक्त कार्यालय के साथ ही हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया गया था. आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने कहा है कि जल्दी ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर पहुंचेंगे और आंदोलनरत छात्रों को संबोधित करेंगे.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

