
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. सुरहा ताल अब विश्व पटल पर चमकेगा और बलिया जिले को दुनिया के नक्शे पर नई पहचान दिलाएगा. बलिया के जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहा ताल) को देश का 100वां रामसर साइट घोषित किया गया है।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरहा ताल को 100वां रामसर साइट घोषित किए जाने की जानकारी देते हुए खुशी जताई. लखनऊ में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसका प्रमाण पत्र सौंपा.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सुरहा ताल को 100वां रामसर साइट घोषित किए जाने पर पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि ‘ रामसर साइट के मामले में शतक! इस बात की खुशी है कि उत्तर प्रदेश के बलिया का जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल) भारत का 100वां रामसर साइट घोषित किया गया है। यह वेटलैंड (आर्द्रभूमि) पक्षियों की जैवविविधता से भरपूर है जो कई प्रवासी और स्थानीय पक्षियों को आकर्षित करता है।
A century as far as Ramsar sites are concerned!
Glad that the Jai Prakash Narayan Bird Sanctuary (Surha Tal) in Ballia, Uttar Pradesh has been designated as India’s 100th Ramsar site. This wetland is rich in avifaunal biodiversity, attracting several migratory and resident… pic.twitter.com/HENtPJoRnt
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026
क्या होती है रामसर साइट?
रामसर साइट वैश्विक महत्व वाली ऐसी वेटलैंड होती हैं जो अपनी दलदली, नमी वाली या जलमग्न क्षेत्र के कारण जलीय पौधों और जीव-जंतुओं के लिए अनुकूल होती हैं. इन जगहों को धरती का गुर्दा भी कहते हैं क्योंकि ये पानी को प्रॉकृतिक रूप से फिल्टर करती हैं. सुरहा ताल को यह दर्जा मिलने से प्रदेश में रामसर साइट्स की संख्या अब 13 हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है.

सुरहा ताल रामसर साइट का अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से इसे वैश्विक पहचान प्राप्त होगी, जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। पर्यटकों की सुविधाओं के विकास के लिए उत्तर प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड निरंतर प्रयासरत है। सुरहा ताल के समीप विभिन्न पर्यटक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि यहां आने वाले आगंतुक एक यादगार अनुभव प्राप्त कर सकें।
ओपन एयर थिएटर से लेकर अनेक सुविधाएं
उत्तर प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा बलिया जनपद के सुरहा ताल के निकट स्थित मैरीटार गांव में 4.99 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत ओपन एयर थिएटर, पाथवे, हॉर्टिकल्चर कार्य, साइनेज, चिल्ड्रेन एरिया, मल्टीपर्पज हॉल, घाट विकास, बर्ड वाचिंग टावर, कियोस्क, इंटरप्रिटेशन गैलरी, बेंच तथा अन्य सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

यहां प्रवासी पक्षियों का बसेरा
सुरहा ताल आर्द्रभूमि अपनी समृद्ध पक्षी जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है और अनेक प्रवासी तथा स्थानीय पक्षियों का महत्वपूर्ण आवास स्थल है। यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता सुरहा ताल को वैश्विक स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगी तथा क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी।
फरवरी से अब तक प्रदेश को मिलीं तीन रामसर साइट्स
इस वर्ष फरवरी से अब तक उत्तर प्रदेश की तीन आर्द्रभूमियों को रामसर साइट का दर्जा प्राप्त हुआ है। फरवरी में एटा स्थित पटना पक्षी विहार, अप्रैल में अलीगढ़ स्थित शेखा पक्षी विहार तथा अब सुरहा ताल को रामसर स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘नए रामसर स्थलों की अधिसूचना से इन क्षेत्रों में घरेलू के साथ-साथ विशेष रूप से विदेशी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में आर्द्रभूमियों के संरक्षण की यह पहल न केवल जैव विविधता संरक्षण को सुदृढ़ करेगी, बल्कि प्रवासी पक्षियों के संरक्षण, जल सुरक्षा, पारिस्थितिक संतुलन तथा स्थानीय समुदायों की आजीविका को भी सशक्त बनाएगी। राज्य सरकार आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।’
वर्ष 1971 में हुई थी शुरुआत
रामसर कन्वेंशन आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं उनके सतत उपयोग के लिए स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1971 में ईरान के रामसर शहर में हुई थी। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण आर्द्रभूमियों की पहचान कर उन्हें रामसर साइट के रूप में नामित करना तथा उनके संरक्षण और प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

