Ballia-रुपयों के लेनदेन को लेकर महिला दुकानदार को पीटा, दुकान में तोड़फोड़

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बेल्थरारोड, बलिया. रुपयों के लेन-देन को लेकर उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम सहिया में एक महिला के साथ मारपीट की गई तथा उसकी दुकान में तोड़-फोड़ का मामला भी सामने आया है। पीड़िता सोनी गुप्ता ने थाना उभांव में तहरीर देकर पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट तथा दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार उसने गब्बर यादव निवासी मझवलिया से 20 हजार रुपए उधार लिए थे , लेकिन 20 हजार के बदले ब्याज समेत 34 हजार रुपए चुकाने के बाद भी लगातार गब्बर यादव द्वारा और पैसे की मांग की जा रही थी. इसी को लेकर आरोपी 3 जून को सुबह 9 बजे उनकी दुकान पर आ धमका और उनके साथ मारपीट करते हुए दुकान में भी तोड़ फोड़ की।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

बीच-बचाव करने पर महिला के पति सोनू गुप्ता को भी पीटा, जिसके बाद गांव के लोगों द्वारा हस्तक्षेप करने पर पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से फरार हो गया।

इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष उभांव दिनेश पाठक ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE