Ballia-पद की जिम्मेदारियां और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

रेवती,बलिया. रेवती विकास खण्ड के एक ग्राम पंचायत अधिकारी शमशाद अहमद को लगातार उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने और अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पद से निलंबित कर दिया है।

ग्राम पंचायत अधिकारी शमशाद अहमद रेवती ब्लॉक के जमधरवा व झरकटहा में कार्यरत थे. निलंबन आदेश में कहा गया है कि जमधरवां में पंचायत भवन निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराकर शमशाद अहमद ने कार्य बन्द कर दिए। इसके बाद से संबंधित अधिकारियो के आदेश के बावजूद उक्त कार्य शुरु नहीं किया। इसके लिए डीएम द्वारा उनके वेतन भुगतान को बाधित किया गया था। ग्राम पंचायत अधिकारी शमशाद अहमद ने डीएम और सीडीओ के आदेश के बावजूद ग्राम पंचायत-भैसहा एवं झरकटहा में डिजिटल लाइब्रेरी कार्य प्रारम्भ नहीं किया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

इनकी लापरवाही के चलते दोनो गांवो में जब फार्मर रजिस्ट्री कार्य पूरा नही हुआ तो ग्रामपंचायत अधिकारी दिनेश सिंह को उक्त कार्य सौपा गया था। दोनो गांव में मनरेगा कार्य की स्थित भी संतोषजनक नहीं है जिससे ग्राम पंचायत का विकास कार्य प्रभावित था।

बताते चलें कि विकास कार्यों के न होने के चलते इन ग्रामों में आक्रोश देखा जा रहा था. उच्च अधिकारियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई करके संदेश देने की कोशिश की है कि सरकारी कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.