
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत उभांव पुलिस को महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। पीड़ित परिवारों की तरफ से इन मामलों में तहरीर दी गई थी जिन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह गिरफ्तारियां कीं.
पुलिस के अनुसार एक नाबालिग पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध थाना उभांव में मुकदमा दर्ज था जिसमें पॉक्सो एक्ट भी लगा था. मामले की विवेचना एवं आरोपी की तलाश के दौरान सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी मन्टू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पुलिस ने बताया कि मुकदमे से संबंधित नाबालिग पीड़िता को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया जा चुका है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।
इसी तरह के दूसरे मामले में एक पीड़ित पिता ने थाना उभांव में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को पुनीत पटेल पुत्र भीम सिंह पटेल, निवासी घोसी, जनपद मऊ, बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में भी अन्य धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पुनीत पटेल को मधुबन ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पीड़िता को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर लिया गया था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया।
उभांव पुलिस ने मारपीट व धमकी के आरोपी को किया गिरफ्तार
बेल्थरारोड. उभांव पुलिस दल मंगलवार को उपनिरीक्षक मुकेश कुमार की अगुवाई में क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में था। इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर थाना उभांव पर दर्ज केस से अभियुक्त दिव्यांशु मिश्रा पुत्र राजीव रंजन मिश्रा निवासी कांशीराम आवास, नगर पंचायत बेल्थरा रोड, थाना उभांव, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त को कांशीराम आवास, नगर पंचायत बेल्थरा रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

