
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड नगर के वार्ड नंबर सात में रहने वाली एक महिला पर सोमवार दोपहर 4 से 5 लोगों ने हमला कर दिया। हमलावर महिला के घर में घुसकर सिर पर ईंट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिए और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
बताया गया कि भेंड़कुल, सुल्तानपुर निवासी बिंदु देवी पत्नी प्रणव कुमार यादव जो बेल्थरारोड में किराए के मकान में रहती हैं, उनके पति मऊ शहर में नगर पालिका में काम करते हैं। वह सोमवार दोपहर अपने कमरे में अकेली थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला चार-पांच युवकों के साथ उनके कमरे में पहुंची और हमला कर दिया। हमलावर महिला ने ईंट से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गईं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
चीख-पुकार और शोर से आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। मकान मालिक दयाशंकर गुप्ता के वहां पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मकानमालिक ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
पीड़िता ने बताया कि हमलावरों ने अचानक कमरे में घुसकर हमला किया और सिर पर कई बार ईंट से प्रहार किया। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़िता ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस जांच में जुटी है.
दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और घटना के खुलासे की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

