
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड नगर के चरण सिंह तिराहा के निकट शास्त्री नगर स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में हर साल की भांति इस साल भी आमजन के सहयोग से विशाल भण्डारे का आयोजन शनिवार की शाम किया गया। इसमें पुड़ी, सब्जी व बुनिया का प्रसाद लगभग 5 हजार से ऊपर की संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
यह विशाल भण्डारा शाम 6 बजे से शुरु होकर रात 11 बजे तक लगातार जारी रहा। इस भण्डारे में आयोजक मण्डल ने महिलाओं के लिए अलग तथा पुरुष वर्ग के लिए अलग से कई स्टाल स्थापित किये थे। इस भण्डारे में प्रशासनिक अधिकारी, क्षेत्रीय राजनेता, समाजसेवी व पत्रकार भी शामिल हुए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पवन सुत सेवा समिति शास्त्री नगर के तत्वावधान में शुक्रवार से 24 घंटे का अखण्ड हनुमान चलीसा पाठ का आयोजन सम्पन्न हुआ। फिर बैदिक रीति से पूजन-पाठ, हवन व आरती के बाद शनिवार की शाम 6 बजे से विशाल भण्डारा का आयोजन शुरु किया गया।
समिति की ओर से राजेश कुमार गुप्ता (ड्राफ्टमैन) ने इस सफल आयोजन के लिए अपने सम्पूर्ण सहयोगियों, आमंत्रित अतिथियों एवं आमजन के सहयोग का आभार प्रकट किया. समिति की ओर से गुलाब चन्द मद्धेशिया, रामजी प्रसाद जायसवाल, अमित सिंह, हेमन्त शुक्ला, योगेन्द्र प्रसाद, डा. संजय गुप्ता, बब्लू वर्मा, बलिराम गुप्त, प्रवीण कुमार चौबे, घनश्याम गुप्ता पत्रकार, संजय श्रीवास्तव, प्रशान्त कुमार मन्टू, सुनिल कुमार टिंकू, धर्मेन्द्र सोनी, ओम जी सिंह, डा. हरिप्रकाश गुप्त पूर्व चेयरमैन, रामउग्रह शर्मा, जयराम गुप्त, कमला मास्टर, जयप्रकाश बैद्य, गणेश गुप्ता, बैजनाथ साहू, पवन वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, संजय बरनवाल, संतोष यादव, रामविलाश बरनवाल, गोपाल जी बरनवाल, मनोज कुमार वर्मा, धनन्जय शर्मा, पीयूष तिवारी, सतीश गुप्ता, ब्रजभूषण गुप्ता, पारसनाथ यादव, अनिरुद्ध गुप्ता पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता सभासद निलेश दीपू सहित तमाम लोगों ने भरपूर सहयोग किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

