
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर स्थानीय रोडवेज डिपो परिसर में रोड़वेजकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। मांगो के संदर्भ में सकारात्मक निर्णय आगामी 19 मई तक निर्णय न लिए जाने पर 20 मई को प्रस्तावित क्षेत्र स्तरीय धरना प्रदर्शन, रैली व आम सभा में भारी संख्या में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की चेतावनी भी दी। इस प्रस्ताव की प्रति सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बेल्थरारोड ज्ञानेन्द्र वर्मा को सौंपा गया।
धरनारत कर्मियों संग बैठे रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के स्थानीय शाखाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के संगठित, अवैध व अनाधिकृत संचालन, डग्गामार एवं हाई एण्ड निजी बसों द्वारा परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर निगम को आर्थिक आर्थिक चोट पहुंचाए जाने को लेकर हम रोडवेजकर्मियों की प्रभावित आय के विरोध में यह धरना आयोजित किया गया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
अन्य मांगो में निगम की बहुमूल्य संपत्तियों एवं इसके कारोबार को निजी हाथों में सौंपने की विभिन्न प्रस्तावित /लागू की जा रही योजनाओं पर पुनर्विचार कर इसे रोकने तथा परिवहन निगम के नियमित, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रमुख सामूहिक मांगो की समयबद्ध पूर्ति हेतु रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उ प्र द्वारा प्रेषित नोटिस 15 मार्च 2026 में घोषित आंदोलनात्मक कार्यक्रम व नोटिस के साथ संलग्न मांग पत्र का भी इस धरना प्रदर्शन का किया जाना शामिल है।
उन्होने कहा कि विभागीय स्तर पर कर्मियों का आय लाने को लेकर चालक/परिचालकों का शोषण किया जा रहा है। लेकिन दूसरी तरफ प्राइवेट वाहनों का अनाधिकृत रुप से संचालन पर रोक लगाने अथवा रोडवेज डिपो से दूर हटाने पर निगम की ओर से काई कार्यवाही नही की जा रही है। नियमित किये जाने का आश्वासन रूपी घूंट पिलाकर संविदाकर्मियों को नियमित नही किया जा रहा है। इसमें अनेक कर्मी अपनी नौकरी आयु पार कर सेवा निवृत हो गये किन्तु उसका लाभ उन्हें नही मिला। एआरएम की अनेक कुसियां पूरे प्रदेश में अधिकारी के अभाव में रिक्त हो चुकी है। विभागीय पदोन्नति कर उसे अविलम्ब भरा जाय।
धरना पर अध्यक्ष विशाल कुमार, मंत्री शशिकांत यादव, फोरमैन नवीन कुमार वर्मा, निधिपाल, अंकिता, जयप्रकाश राव, रणजीत राम, अरविन्द यादव, अजय प्रताप सिंह, अनिल चौहान, नवल पांडेय, धीरज चौरसिया, जितेन्द्र यादव, शिव कुमार, सत्येन्द्र, पप्पू यादव, चन्दन सिंह आदि मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

