

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. विश्व हिन्दू परिषद रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन करने जा रहा है। श्रीरामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष बलिया में निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा का आयोजन इस वर्ष 26 मार्च को किया जाना है।
शोभायात्रा के संबंध में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने कहा कि बलिया जिले में रामजी की पारंपरिक एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को निकाली जाएगी जिसमें प्रभु श्रीराम दरबार, बाल स्वरूप सीता-राम, हनुमान एवं भगवा ध्वज का प्रदर्शन किया जाएगा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्रांत सह मंत्री ने भगवान राम के जीवन वृतांत एवं आदर्शों का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान राम न केवल हमारे आराध्य है अपितु राष्ट्र के नायक भी हैं। जिन्होंने अपने जीवन में समर्पण, त्याग, संघर्ष, वचनपालन, धर्मपरायणता जैसे गुणों को अपने जीवन में उतरा और सदा जनकल्याण का कार्य किया।
यात्रा मार्ग के बारे में बताते हुए कहा कि यह शोभायात्रा अपने प्रारंभिक स्थान जापलिनगंज दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर, बालेश्वर मंदिर, महाराज अग्रसेन मार्ग, चौक, टाउन हॉल चौराहा, विशुनिपुर चौराहा, आर्य समाज रोड, माल गोदाम रोड, रामलीला मैदान एवं जापलिनगंज पुलिस चौकी होते हुए पुनः जापलिनगंज दुर्गा मंदिर पर समाप्त होगी, जहां पर प्रभु श्री राम एवं पूरे राम दरबार का भव्य पूजा एवं आरती की जाएगी।
इस अवसर पर वीएचपी जिलाध्यक्ष कृष्णाजी शाह, जिलामंत्री भानु तिवारी, प्रांत सह मीडिया प्रमुख अजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनोज चौबे, अर्जुन गुप्ता, जितेंद्र ठाकुर, राजू पटेल, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

