

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. शहर के विकास कार्यों में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए समाज सेवक पंकज मिश्रा ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया.पंकज मिश्रा ने हाथों में कटोरा लेकर सड़क पर उतर सांकेतिक रूप से भीख मांगी।
उन्होंने नगरपालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जब नगरपालिका के पास जनता के विकास के लिए फंड ही नहीं बचा है, तो मजबूरी में जनप्रतिनिधियों को जनता के हक के लिए सड़क पर भीख मांगनी पड़ रही है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस विरोध प्रदर्शन में पंकज मिश्रा के साथ उनके कई समर्थक, अन्य युवा भी भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में मांग की कि जल्द से जल्द शहर के रुके हुए विकास कार्यों को शुरू किया जाए।
प्रमुख मांगें
नगरपालिका अपने फंड का सही हिसाब दे और कंगाली का रोना बंद करे।
शहर में रुके हुए विकास कार्यों को तुरंत शुरू किया जाए।
प्रशासन जनता के टैक्स के पैसों का सही उपयोग सुनिश्चित करे।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि यदि जल्द ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

