

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे,बलिया
बैरिया,बलिया. बैरिया बाजार में स्टेट बैंक शाखा के सामने बुधवार को मनबढ़ युवकों ने बैरिया थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी विशाल प्रताप सिंह (25) को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सरेराह चाकूबाजी की घटना से घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। वहीं, हमलावर आराम से भाग निकले।
आस-पास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पीड़ित युवक ने बताया कि वह चिकेन खरीदने के लिए टोला सेवक राय निवासी अमन सिंह के साथ बाइक से बैरिया बाजार में गया था। वहां से चिकेन लेकर जैसे ही स्टेट बैंक के सामने बाइक से पहुंचा, तभी उक्त युवकों ने रुकने का इशारा किया। अमन बाइक चला रहा था। बाइक रोकने पर चार हमलावर बात करने को कहकर कुछ दूरी पर ले गए और अचानक चाकू से हमला कर दिया।
बदमाशों में से एक के हाथ में हॉकी थी, जबकि तीन के हाथ में चाकू था। मौके पर पहुंचे बैरिया चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। अस्पताल जाकर घायल विशाल से बयान लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

