Ballia-ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना हल्दी पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल किया बरामद

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय,हल्दी,बलिया

हल्दी, बलिया. ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना हल्दी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अपहरण से जुड़े एक मुकदमे में नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हल्दी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 18/2026, धारा 87 व 137(2) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज मामले में पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक हल्दी राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गई।

बरामदगी में उपनिरीक्षक सुभाषचन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी योगेन्द्र यादव और महिला आरक्षी श्वेता अग्रहरि शामिल रहीं। पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर नाबालिग को परिजनों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में राहत का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE