Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चरौवा में बुधवार दोपहर एक युवक की धान कूटने की मशीन के बेल्ट में फंसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय सीटू यादव उर्फ नवनीत के रूप में हुई है, जो इमिलिया चरौवा निवासी रतन यादव का पुत्र था। सीटू अपने गांव के ही विनय यादव की ट्रैक्टर चालित राइस मिल (धानकुट्टी मशीन) चलाता था।
बुधवार दोपहर वह कल्याणपुर चरौवा निवासी मुन्ना यादव के यहां धान कूट रहा था। बताया गया कि सीटू राइस मिल के बेल्ट में अलकतरा लगा रहा था। इसी दौरान उसकी कलाई का कड़ा बेल्ट में फंस गया, जिससे वह बेल्ट की चपेट में आ गया और उसका गर्दन बेल्ट में फंसकर कुचल गया।
जब तक लोग ट्रैक्टर बंद कर पाते, सीटू की मौत हो चुकी थी। लोगों ने किसी तरह उसका शव बेल्ट से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
सीटू यादव चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सीटू ट्रैक्टर चलाता था। भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


