

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIV
आशीष दूबे, बलिया
सहतवार, बलिया. सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगही में 10 वर्षीय बालक की हत्या कर शव यमुना घाट पर फेंक दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक प्रजापति पुत्र चंदन कुमार प्रजापति के रूप में की गई।
परिजनों के अनुसार, अभिषेक 25 जनवरी की शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद थाने में तहरीर दी गई। पुलिस द्वारा तलाशी अभियान के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह यमुना नदी में एक बालक का शव मिलने पर पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान अभिषेक के रूप में हुई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम बांसडीह, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। समाजसेवी नीरज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने भी पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

