श्रीविष्णु महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सागर, महदेवा कुटी से निकली भव्य कलश यात्रा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. श्रीविष्णु महायज्ञ (नौ कुण्डीय) के लिए भीमपुरा थाना क्षेत्र स्थित महदेवा कुटी से बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। षष्ठोउपचार पूजन के बाद निकली इस यात्रा में खूब उत्साह देखने को मिला।

विवेकानंद महाविद्यालय के संस्थापक टी.एन. मिश्रा एवं श्री अनूपानंद जी महाराज के नेतृत्व में 1001 कन्याओं ने कलश धारण कर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना दिया। कलश यात्रा के दौरान श्रीविष्णु भगवान तथा देवी–देवताओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

ज्ञात हो कि टी.एन. मिश्रा एवं दूधनाथ यादव पूर्व से ही आध्यात्मिक कार्यक्रमों में बढ़–चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जाने जाते हैं। आज भी उनका उत्साह और श्रद्धा देखते ही बन रहा था। महदेवा कुटी से यात्रा आगे बढ़ते हुए कलश यात्रा खैरा सरयू तट पहुंची, जहां कन्याओं ने अपने कलश में पवित्र सरयू जल भरा। इसके उपरांत गाजे–बाजे के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुई।

यज्ञ स्थल पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ आई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जनार्दन यादव, विमलेश यादव, अरविंद यादव, संदीप कुमार श्रीवास्तव, अमित मौर्य, गोलू यदुवंशी, भरत चौहान, अश्वनी मौर्य, काजू मिश्र, प्रेमचन्द मौर्य, रामसनेही गुप्ता, बब्लू गोंड, रामश्रय मौर्य, सुरेन्द्र यादव, दीनेश, पंकज, माधव गुप्ता, मनोज गुप्ता, हरिकिशुन यादव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।श्रद्धा, भक्ति और उत्साह ओतप्रोत यह कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी रही।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE