Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया-कार्तिक पूर्णिमा मेला की भव्य तैयारी, पहली बार नाव से दिखेगी गंगा आरती और ‘जल परी’ शो
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया-कार्तिक पूर्णिमा मेला की भव्य तैयारी, पहली बार नाव से दिखेगी गंगा आरती और ‘जल परी’ शो

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बलिया के ऐतिहासिक गंगा घाट पर विशेष आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस बार आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन के रंगों से सजा मेगा शो दर्शकों को अद्भुत अनुभव देगा।
General Desk 3 November, 2025 1 minute read
DM SP Mela Daura

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया.

बलिया. कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बलिया के ऐतिहासिक गंगा घाट पर विशेष आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस बार आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन के रंगों से सजा मेगा शो दर्शकों को अद्भुत अनुभव देगा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रणव सिंह कान्हा की विशेष प्रस्तुति से होगी, जो थीम गीत “बागी बलिया हमको कहते हैं, हम सबके दिलों में रहते हैं” प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद हाईटेक लाइट एंड साउंड विष्णु दशावतार शो का मंचन होगा, जिसमें मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि — इन दस अवतारों की मनोहारी प्रस्तुति जोधपुर (राजस्थान) और दिल्ली के 65 कलाकार देंगे।

तीन घंटे की इस प्रस्तुति में 10 मिनट का मध्यान्तर रखा गया है। साथ ही दूसरे दिन हाईटेक लाइट एंड साउंड शिव विवाह शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिव-सती विवाह, कामदेव प्रसंग, शिव तांडव और पार्वती विवाह प्रसंग को आकर्षक नृत्यनाटिका के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम भी तीन घंटे का होगा। दर्शनार्थियों के लिए एक विशेष सुविधा के रूप में इस बार गंगा आरती का दर्शन नाव से करने की व्यवस्था की गई है।

सूत्रों के अनुसार परिवहन राज्य मंत्री द्वारा किसी प्रसिद्ध बॉलीवुड भजन गायक को आमंत्रित करने की संभावना भी है, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ जाएगी।

इसी के साथ ददरी मेला में ‘जल परी’ का लाइव शो इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। जल परी की थीम पर आधारित यह प्रस्तुति बच्चों और परिवारों के लिए खास आकर्षण होगी। धार्मिक आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का संगम इस बार बलिया की कार्तिक पूर्णिमा और ददरी मेले को एक नई पहचान देने जा रहा है।

इस बीच सोमवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शिवपुर घाट का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने घाटों की स्थिति, सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी मिशन मोड में काम करें, क्योंकि कार्य की गति धीमी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्नानार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व से पहले सभी सड़कों की मरम्मत पूर्ण हो जानी चाहिए। जहां सड़कें खराब हैं, वहां गिट्टी, बालू, चकर्ड प्लेट, डालकर कीचड़ मुक्त किया जाए और आज तथा कल के भीतर सफाई व चुना छिड़काव का कार्य पूरा कर लिया जाए। साथ उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत में श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके। घाटों पर बैरिकेटिंग और सुरक्षा व्यवस्था आज रात तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वीआईपी घाट की ओर जाने वाले रास्ते का भी जायजा लिया गया।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया शहर बलिया समाचार

Post navigation

Previous: बलिया की महिलाओं के सिए सीधे महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव से समस्या बताने का मौका
Next: Ballia-कार्तिक पूर्णिमा पर माल्देपुर घाट पर नहीं होगा स्नान, प्रशासन ने लगाई रोक, यह बताई वजह

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.