Skip to content
24 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • छठ महापर्व की अद्भुत छटा : दुल्हन-सी सजी पोखरी, गूंजे छठी मईया के गीत, श्रद्धा और भक्ति में नहाया नगर
  • Featured Story
  • Front Page
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

छठ महापर्व की अद्भुत छटा : दुल्हन-सी सजी पोखरी, गूंजे छठी मईया के गीत, श्रद्धा और भक्ति में नहाया नगर

लोक आस्था का महापर्व डाला छठ सोमवार को पूरे श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। पुत्रों की दीर्घायु और
Ashish 27 October, 2025 1 minute read
IMG-20251027-WA0010

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

उमेश गुप्ता, बिल्थरारोड

लोक आस्था का महापर्व डाला छठ सोमवार को पूरे श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। पुत्रों की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लिए सजी-धजी ब्रती महिलाओं ने परंपरागत विधि से अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

शाम ढलते ही रामलीला मैदान, पश्चिम पोखरा, यूनाइटेड क्लब, बिठुआ ग्राम और आसपास के सभी जलाशयों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। छठ मईया के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। पंडित कृष्णा मिश्रा बाबा के मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की।

रामलीला मैदान बना श्रद्धा का केंद्र

हर साल की तरह इस बार भी रामलीला मैदान का सार्वजनिक डाला छठ सबसे आकर्षक रहा। स्व. नागेंद्र गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्र सतीश गुप्ता, साहिल गुप्ता, पत्नी सुधा गुप्ता, बहू सुष्मिता गुप्ता तथा सहयोगियों विंध्याचल साहू, धर्मेंद्र साहू, किशन गुप्ता आदि ने मिलकर भव्य आयोजन कराया।

पूरा परिसर रंगीन लाइटों और सजे टेंटों से जगमगा रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता और उनके प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने पोखरे को नई नवेली दुल्हन-सा सजा दिया। सात रंगों की फुहारें और विद्युत सज्जा देखते ही बन रही थी। श्रद्धालु इसकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे।

यूनाइटेड क्लब और ग्रामीण घाटों पर भक्ति का ज्वार

यूनाइटेड क्लब परिसर में कृत्रिम जलाशय बनाकर पारंपरिक ढंग से छठ पूजन संपन्न हुआ। वहीं ग्राम बिठुआ में ग्राम प्रधान रेखा गुप्ता और उनके प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने टेंट व प्रकाश व्यवस्था कराई।
कुशहा भाड़ ग्रामसभा में भी छठ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। ग्राम प्रधान रामाधार राजभर व सहयोगियों ने पूरे प्रबंध की जिम्मेदारी संभाली।

इस दौरान कृष्णा मद्धेशिया, डॉ. श्रीराम गुप्ता, राजेश वर्मा मूवी, आनंद कुमार जायसवाल, दिलीप मद्धेशिया, ओमप्रकाश जायसवाल, देवेंद्र गुप्ता एडवोकेट, डॉ. शिव मंगल शर्मा, मनोज गुप्ता प्यारे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

पूरे कार्यक्रम के दौरान उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ला और सीयर चौकी प्रभारी मुकेश यादव पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। महिला पुलिस की तैनाती से श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा में शामिल हुए।

गंगा आरती ने बांधा समा

वाराणसी से आए रामलीला मंच के पुरोहितों ने शिवम् बाबा के निर्देशन में अस्ताचल अर्घ्य के उपरांत भव्य गंगा आरती का आयोजन किया। घंटे और शंख की ध्वनि से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर ‘हर हर गंगे’ के जयघोष में झूम उठे।
इस आरती में आनंद पांडेय, अभय पाठक, शिवांग त्रिपाठी, और रंजीत तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Post navigation

Previous: 28 अक्टूबर को गंगा बहुद्देशीय सभागार में होगी ददरी मेला की नीलामी
Next: Ballia-पोखरे में डूबने से युवक की मौत, लौटते वक्त फंसा पैर बना हादसे का कारण

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

You may have missed

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.