

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को बांसडीह ब्लॉक क्षेत्र में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा अभियान की शुरुआत बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर और राष्ट्रध्वज लहराकर की।
रैली सेनानी स्मारक से प्रारंभ होकर कचहरी स्थित सप्तर्षि चौराहा, चौक, बड़ी बाजार, मेन रोड होते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथ में लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिन्द” जैसे नारों से नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बाइक सवार कार्यकर्ताओं की लंबी कतार दूर तक दिखाई दे रही थी, जिससे नगरवासियों में भी उत्साह भर गया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।
विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाना और हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की लौ को और प्रज्वलित करना है। उन्होंने इसे शहीदों के बलिदान को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति संकल्प दोहराने का अवसर बताया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा, मंडल महामंत्री अखिलेश सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, गोपाल तिवारी, अखिलेश तिवारी, मुंजी गोंड, शिवम गुप्ता, शिमपी सिंह, पूनम गुप्ता, उमेश सिंह, सुशील सिंह राकेश वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर, शहीदों को श्रद्धांजलि देने और राष्ट्रगान गाने के साथ हुआ।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

