Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia: रेलवे का बड़ा अधिकारी बन कर दो लोगों से करीब 10 लाख की ठगी, एक पुलिस एसआई भी बना शिकार
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia: रेलवे का बड़ा अधिकारी बन कर दो लोगों से करीब 10 लाख की ठगी, एक पुलिस एसआई भी बना शिकार

ठगी के शिकार लोगों ने जब पैसा वापस करने का दबाव बनाना शुरू किया तो दोनों को पैसा वापस करने के लिये बलिया बुलाया और धमकी देने लगा
General Desk 14 October, 2024 1 minute read
Kotwali-Ballia

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. एक जालसाज ने खुद को प्रयागराज में एडीआरएम तो वाराणसी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर बनकर नौकरी और ठेका  दिलाने के नाम पर 9.75 लाख ठग लिये। ठगी के शिकार लोगों ने जब पैसा वापस करने का दबाव बनाना शुरू किया तो दोनों को पैसा वापस करने के लिये बलिया बुलाया और धमकी देने लगा।

पैसा वापस नहीं मिलने पर धोखाधड़ी के शिकार दोनो व्यक्तियों ने थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी हैं। धोखाधड़ी का शिकार एक व्यक्ति थाना सिगरा, वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी में उप निरीक्षक भी है।

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में इन्द्रकात मिश्रा उप निरीक्षक ने बताया है कि वह पूर्व में थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त रहा है। थाना कैंट में नियुक्ति के दौरान कैंट रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात राजीव रंजन मिश्र नामक व्यक्ति से हुई।

राजीव मिश्रा ने एसआई इंद्रकांत मिश्रा को बताया कि वह सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर मुगलसराय में है और वाराणसी में कोई आवास रहने के लिए खोज रहा है। कुछ दिनों बाद सरकारी बंगला मिल जाएगा तो उसमें चला जाएगा। इस पर कुछ दिनों के लिये मैंने अपने यहां क्वार्टर दे दिया। इसी दौरान राजीव रंजन ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर मुझे ले जाकर अपने भाई आशुतोष कुमार मिश्रा से मुलाकात कराई और बताया कि यह लोको पायलट हैं। राजीव रंजन ने कई बार रेलवे स्टेशन का टिकट भी कंफर्म कराया।

राजीव रंजन मिश्रा ने मुझे वरिष्ठ अनुभाग अभियंता होने के संबंध में अपना रेलवे का आई कार्ड भी दिखाया, जिस पर भारतीय रेल मंत्रालय ईस्ट सेंट्रल रेलवे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मुगलसराय डिविजन एसएससी 220890 आर अंकित था। उस कार्ड पर पद नाम सीनियर सेक्शन इंजीनियर भी अंकित था। इस प्रकार उसने और उसके भाई ने पूर्णतया मुझे अपने गिरफ्त में ले लिया। वह मेरे घर भी गया। मेरे घर में कई लड़के बेरोजगार हैं। मेरा खुद का भी लड़का बेरोजगार है।

राजीव रंजन ने कहा कि अपने भाई से बात करके रेलवे में सेटिंग करा देंगे और नौकरी लग जाएगी । कुछ ही दिनों बाद राजीव रंजन मिश्रा ने बोला कि रेलवे में वैकेन्सी आ गई है। कुछ पैसा लगेगा आप दे दीजिए, बाकी पैसा लगा देंगे आपका लड़का नौकरी करके मेरा पैसा लौटा देगा। उसने दस लाख रुपए की आवश्यकता बतायी। कहा कि नियुक्ति का कंफर्मेशन लेटर मिल जाएगा। मैं अपने रिश्तेदार निवासी दिल्ली अशोक कुमार शुक्ला से दिनांक 9 दिसंबर 2021 को राजीव रंजन मिश्रा को पैसा दिया। कुछ दिनों बाद राजीव रंजन मिश्रा ने मुझसे मेरे पुत्र की नौकरी के लिये (3.7.2023 को) एक लाख पच्चीस हजार रुपया एवं मेरे दूसरे खाता से 6 लाख पैसठ हजार रूपये छल प्रपंच करके ले लिया।

कुछ दिनों पश्चात राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि मेरा स्थानांतरण हो गया है। और अचानक गायब हो गया।  फोन करने पर नियुक्ति पत्र एवं पैसा मांगने पर उल्टा सीधा जवाब देने लगा और मेरा फोन उठाना बंद कर दिया। उसके भाई आशुतोष कुमार मिश्रा लोको पायलट मुगलसराय से बात किया तो उसके द्वारा भी टाल-मटोल किया जाने लगा।

पता चला कि राजीव रंजन मिश्रा रेलवे विभाग में नौकरी नहीं करता है। बल्कि यह अपने भाई के साथ मिलकर रेलवे में नियुक्ति कराने नाम पर फ्राड गिरोह चलाकर लोगों से पैसा हड़प रहा है। पता करने पर उसका नाम राजीव रंजन मिश्रा पुत्र अंगद प्रसाद मिश्रा निवासी निवासी ग्राम कपासिया थाना कोचस जनपद रोहतास राज्य बिहार है। अपना पैसा मांगने लगा तो वह पैसा देने के लिये 13.10.2024 को बलिया में शाम के 16.00 बजे बेयासी पुल के पास बुलाया। जब वहां पहुंचा तो वह धमकी देने लगा।

दूसरी घटना प्रयागराज की है। प्रयागराज जिले के बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर निवासी प्रभाकर तिवारी पुत्र स्व० जगदीश नारायण के साथ भी कुछ इसी तरह तरह की जालसाजी हुई है। कोतवाली थाना पुलिस को दिये तहरीर में प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मेरी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में राजीव रंजन मिश्रा पुत्र अंगद प्रसाद मिश्रा नि० ग्राम कपसिया थाना कोचस जनपद रोहतास बिहार मिला और उसने मेरा नम्बर लिया बात चीत करता रहा।

उसने अपने को एडीआरएम मुगलसराय बताया, तथा अपने भाई आशुतोष कुमार मिश्रा को रेलवे में रेल ड्राइवर बताया करता था। दिसम्बर 2023 में राजीव रंजन मिश्रा और उसका भाई आशुतोष मुझसे बात किये और बोले की 1.5 लाख रुपये खर्च करिये तो आपको रेलवे में स्क्रैप का ठेका दिलवा देंगे। दोनो के फरेब को नही समझ सका और राजीव रंजन मिश्रा के खाते में 26/12/2023 को 1.5 लाख रुपया आरटीजीएस कर दिया। वह मेरी गाड़ी इनोवा को भी रेलवे में लगवाने को कहकर तीन महीने अपने पास रखा रहा। जब हमें पता चला कि दोनों मेरे साथ फ्राड कर दिये हैं और जो आईडी दिखाया है वह फर्जी है तो मैं अपना पैसा मागने लगा तो आजकल करता रहा।

इसके बाद 12/10/2024 को शाम को बलिया ओवर ब्रिज के पास बुलाया। मैं शाम को 7 बजे उसके बताये स्थान बलिया ओवरब्रिज आया। कुछ देर इधर उधर की बात करता रहा और मेरा कालर पकड़ कर बोला भाग जाओ नहीं तो गायब करा देंगे की धमकी दी। प्रभाकर तिवारी के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार

Post navigation

Previous: Ballia News: नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Next: बेल्थरारोड व्यापार मंडल ने इस बार दो दुर्गा पूजा पांडालों को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना

ये भी पढ़ें

SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.