Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • Ballia News: सुबह तक चलता रहा बवाल, 17 लोग गिरफ्तार, 50 से अधिक के खिलाफ केस,रावण दहन के दौरान भारी हंगामा
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बांसडीह

Ballia News: सुबह तक चलता रहा बवाल, 17 लोग गिरफ्तार, 50 से अधिक के खिलाफ केस,रावण दहन के दौरान भारी हंगामा

पुलिस ने ग्रामीणो के सहयोग से भोर में रावण का पुतला दहन करा दिया और गांव में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर वापस लौट गयी।
General Desk 13 October, 2024 1 minute read
Bansdih Bawal A

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में दशहरा की रात रावण के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

देर रात तक चले बवाल में पुलिस ने सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि समेत दोनों पक्षों के 26 नामजद समेत 50 से अधिक के खिलाफ हत्या के प्रयास, विधि विरुद्ध जमाव व सेवन सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 17 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

खरौनी गांव में बीते कई वर्षों से दशहरे के कार्यक्रम व रावण के पुतला दहन का आयोजन किया जाता है। उक्त गांव में आयोजन में गांव के दो पक्षों का प्रतिनिधित्व करने वाली दो समितियां शक्ति बाबा ज्योति दुर्गा पूजा समिति व टेका बाबा स्पोर्ट क्लब द्वारा विविध तरह के आयोजन किये जाते हैं। साथ ही मंच बनाकर दो पार्टियों की राजनीति भी की जाती है।

दशहरे के दौरान हुई मारपीट

इसी राजनीति के क्रम में आयोजन में मंच लगाकर दो पक्षों की प्रतिस्पर्धा में एक पक्ष के आमंत्रण पर पंहुचे सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू दुर्गा पूजा समिति के अतिथि बनकर वहां पंहुचे और वहां उन्हें आयोजन का मुख्य अतिथि बनाकर सम्मानित किया गया। यह बात दूसरे पक्ष को नागवार गुजरी और इसके बाद जब गुड्डू सिंह ने मंच से लोगों को संबोधित करने शुरू किया तो दूसरे पक्ष ने तेज आवाज में डीजे बजाना शुरू कर दिया।

इसके बाद वहां इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी और एक पक्ष डीजे बंद करने के लिए कहने लगा और दूसरे पक्ष ने डीजे बंद करने से मना कर दिया। इसके बाद इसी बात को लेकर कोतवाल बांसडीह की मौजूदगी में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और देखते ही देखते पूरा पांडाल अखाड़े में तब्दील हो गया। इसी दौरान दोनों पक्ष के दर्जनों लोग घायल हो गये और भयंकर बवाल मच गया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनकर बवाल को देखती रही।

बवाल के घंटो बाद इसकी सूचना पाकर सीओ बांसडीह प्रभात कुमार पूरे सर्किल की फोर्स लेकर मौके पर पंहुचे और बवाल को शांत करने का प्रयास किया। जिसके बाद आयोजन पक्ष ने रावण का पुतला दहन करने से मना कर दिया और दूसरे पक्ष पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस उन्हें समझाने में लगी रही और इसी क्रम में सुबह के चार बजे तक बवाल चलता रहा और रावण का पुतला दहन रुका रहा।

इस दौरान जब पुलिस ने देखा कि दोनों पक्ष किसी तरह से मानने को तैयार नही है तो पुलिस ने अंततः बल का प्रयोग किया और मामले में अब तक नेतागिरी व बवाल मचा रहे सत्रह लोगों को बल प्रयोग कर उठा लिया और कोतवाली लेते आई। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणो के सहयोग से भोर में रावण का पुतला दहन करा दिया और गांव में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर वापस लौट गयी।

सुबह के वक्त तैनात पुलिस

मामले में पुलिस ने एक पक्ष के नवीन सिंह की तहरीर पर 13 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया वहीं दूसरे पक्ष के उमेश तिवारी की तहरीर पर सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू सिंह सहित 13 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद गांव में काफी तनाव का माहौल है। मौके पर हल्दी सिकंदरपुर रेवती सहित कई थानों की फोर्स लगी हुई है। इस संबंध में सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया की दोनो पक्षों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं। प्रकरण से जुड़े किसी भी दोषी को बख्शा नही जायेगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Post navigation

Previous: बलिया में 8 नवंबर तक धारा 144 लागू, जानिए क्या है वजह
Next: दशहरा की रात्रि में डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, इस टीम ने जीते सभी पुरस्कार

ये भी पढ़ें

BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.