Skip to content
24 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • हर हाल में जीतना है मुहम्दाबाद- मनोज सिन्हा
  • Uncategorised

हर हाल में जीतना है मुहम्दाबाद- मनोज सिन्हा

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय का 11वां शहादत दिवस मंगलवार को मुहम्दाबाद के शहीद पार्क में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, बलिया सांसद भरत सिंह, सकलडीहा विधायक सुशील सिंह, फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी और गाजीपुर एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे.
News Desk 29 November, 2016
gzp_krishnanand_8

गाजीपुर। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय का 11वां शहादत दिवस मंगलवार को मुहम्दाबाद के शहीद पार्क में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, बलिया सांसद भरत सिंह, सकलडीहा विधायक सुशील सिंह, फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी और गाजीपुर एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे. उपस्थित सभी लोगों ने कृष्णा नन्द राय एवम उनके साथ शहीद सभी लोगों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित की.

gzp_krishnanand_1

इस संकल्प दिवस पर अपने संबोधन में विधायक सुशील सिंह ने अंसारी बंधुओ को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार प्रदेश में आ रही है और इन लोगो को पहले से ही पता है. इसलिये बचने के लिए सपा में अपनी जगह बना लिए हैं.

gzp_krishnanand_7

भाजपा विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कृष्णा नन्द राय के शहादत दिवस पर कहा कि कृष्णा नन्द राय की हत्या हत्यारों द्वारा नहीं की गई थी, बल्कि तत्कालीन प्रदेश सरकार द्वारा षडयंत्र कर कराई गई थी.

gzp_krishnanand_4

अपने सम्बोधन मे फेफना विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि बडे अफसोस के साथ कहना पड़ रहा कि कृष्णा नन्द राय द्वारा उन आताताइयों से मुहम्मदाबाद को मुक्त करा कर भयमुक्त वातावरण में इस क्षेत्र में कमल का फूल खिलाया गया था, जो उनको नागवार लगी थी. बीजेपी ने जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक और काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है, उसी तरह यूपी में भी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है. ताकि यूपी से भी अपराध और अपराधियों का खात्मा हो सके. इसके लिए सपा को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है और कमल को खिलाने की जरूरत है.

gzp_krishnanand_3

वक्ताओं के रूप में बलिया संसद भरत सिंह ने कहा कि जो लड़ाई हमारे कृष्णा नन्द राय ने शुरू की थी, उस लड़ाई हमारे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आगे बढ़ाया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में हमारी सरकार आई तो स्व कृष्णा नन्द राय के पद चिन्हों पर चलने का काम किया जायेगा. विधायक स्व. के.एन राय की पत्नी व् पूर्व विधायक मुहम्मदाबाद अलका राय ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त करते  हुए कहा कि आप लोगों के बीच आनन्द राय मुन्ना को भेजने का कार्य की, ताकि उनके कामों को वह आगे बढ़ाएं. स्व कृष्णा नन्द राय के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए आनन्द राय मुन्ना दृढ संकल्पित हैं. अंत में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने विधायक स्व.के.एन राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मामला सीबीआई की विशेष अदालत में है. अनेक लोगों ने बयान दिया है.

gzp_krishnanand_2

इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंक बढ़ गया है, लेकिन मुहम्दाबाद से आतंक ख़त्म हो जायेगा. इसके लिए आप सभी बीजेपी की सरकार को बहुमत देने का काम करें. इस  मामले में सरकारो के बावजूद भी लड़ाई लड़ी गई, जो जीत के काफी करीब है. उन्होंने मुहम्दाबाद से भारतीय जनता पार्टी की सीट को जीताने के लिए उपस्थित जनता से अपील करते हुए कहा कि मुहम्दाबाद में अगर बीजेपी की सीट नहीं निकली तो समझ लीजिए की हम लोग सब कुछ हार गए.

gzp_krishnanand_2

इस श्रद्धांजलि सभा में पशुपति नाथ राय पूर्व बिधायक, भानू प्रताप सिंह, अश्विनी राय, विजय शंकर राय, पीयूष राय, बृजेश राय, रामनरायन राय, धीरेन्द्र राय, विश्वजीत राय, राजेश राय बागी, मनोज राय, राजेन्द्र निषाद, राम प्रताप सिंह,श्यामनरायण राय, दिनेश राय गुड्डू, दिनेश वर्मा,कृष्णा नन्द राय, श्याम राज तिवारी, देवेन्द्र सिंह देवा, जयशंकर राय समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Tags: भरत सिंह मंत्री मनोज सिन्हा मुहम्दाबाद रेल विधायक सांसद

Post navigation

Previous: कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण 3 को
Next: भैंसों में ही बसती थी जान, वही मौत का सबब बनी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

You may have missed

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.