Skip to content
19 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • संझवत: पत्नी ने कम उम्र के आशिक के साथ मिलक पति की कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार
  • CRIME डायरी
  • Featured Story
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

संझवत: पत्नी ने कम उम्र के आशिक के साथ मिलक पति की कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार

घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द ने घटना स्थल का दौरा किया था और तत्काल घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे.
Central Desk 30 October, 2023 1 minute read
Sanjhwat: Wife murdered husband in collusion with underage lover, both arrested
 पत्नी ने कम उम्र के आशिक के साथ मिलक पति की कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार
मामला गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरिया खुर्द का

 

बलिया. गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरिया खुर्द में कुएं मे गला काटकर बब्लू पासवान (38 साल) पुत्र वृन्दापति पासवान निवासी सिकरिया खुर्द के फेंके गये शव पर से थाना गड़वार पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर पर्दाफाश कर दिया है.

बबलू की हत्या कोई और नही बल्कि उसकी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर फावड़े से कर दी थी. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने कें लिये कुएं में फेंख दिया था.

सिकरिया खुर्द गांव के कुएं में 29 अक्टूबर की सुबह बब्लू पासवान की गला काटकर कुएं में फेंके हुए शव को पुलिस ने निकाला था.
घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द ने घटना स्थल का दौरा किया था और तत्काल घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे.

तभी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि सम्बंधित मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्तगण चोगड़ा चट्टी के पास कहीं बाहर जाने की फिराक में वाहन का इन्तजार कर रहे हैं. सूचना पर तत्काल गड़वार पुलिस टीम द्वारा चोगडा चट्टी से नगरा मार्ग स्थित ललिता देवी इण्टर कालेज चोगडा से 50 मीटर आगे बाएं पटरी पर बन्दशुदा मकान के सामने गुमटी के पास से पुष्पा पासवान (35 साल) पत्नी स्व. बब्लू पासवान, सोनू पासवान (24 साल) पुत्र विजय पासवान निवासीगण सिकरिया खुर्द को 12.40 बजे गिरफ्तार कर लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग उसको जहां मारे थे वही तालाब के किनारे भीटे के पास मूंज की झाड़ में फ़ेंक दिये है. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम सिकरिया खुर्द तालाब के किनारे भीटे के पास मूंज की झाड़ से हंसिया व फावड़ा बरामद कर लिया.

सोनू व पुष्पा के बीच गहरी दोस्ती/प्रेम प्रसंग था. पुष्पा का पति बब्लू पासवान (मृतक) इन दोनों के बीच बाधक बन रहा था. 27/28.10.2023 की रात में इन दोनो ने योजना बनायी कि अगर हमें साथ रहना है तो इसे बीच से हटना पड़ेगा, इसे खत्म कर दिया जाय. सोनू व पुष्पा ने मिलकर योजना के तहत पहले अभियुक्त सोनू नें मृतक बब्लू को खूब शराब पिलायी, जब वह बेसुध हो गया तो उसे घर से उठाकर तालाब के किनारे ले जाकर हंसिए से उसका गला रेतकर हत्या कर दिया.

इसके बाद उसके शव को गांव के कुंए में फेंक दिया. हत्या के बाद कहीं पकड़े ना जाएं इसके डर से साक्ष्य छुपाने के लिए पुनः तालाब के किनारे जहां हत्या किया था पहुंचा. तालाब के किनारे गिरे खून को फावड़े से खुरच कर साफ कर दिया तथा खुरची हुई मिट्टी को तालाब में डाल दिया तथा हत्या में प्रयुक्त हंसिया तथा साक्ष्य छुपाने में प्रयुक्त फावड़े को छुपा दिया.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार ललिता देवी इण्टर कालेज चोगडा संझवत

Post navigation

Previous: बलिया में उचित दर की 1405 दुकानें हैं सृजित
Next: बेटे के बाइक से गिरी मां, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत

ये भी पढ़ें

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026

Recent Posts

  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

You may have missed

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.