Skip to content
19 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया से महानगरों तक सीधे पहुंचेगी सब्जी, 10 ट्रेनों में लगेगी किसान बोगी
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया से महानगरों तक सीधे पहुंचेगी सब्जी, 10 ट्रेनों में लगेगी किसान बोगी

पहले किसानों की हरी सब्जी को भी अन्य पार्सलों के साथ ही भेजना पड़ता था.इससे किसानों को काफी परेशानी व नुकसान होता था. काफी माल खराब भी हो जाता था. इसे देखते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पिछले दिनों डीआरएम से बात कर ट्रेनों में किसान बोगी लगाने की मांग की थी. इसे स्वीकृति मिल चुकी है. बलिया. जिले के किसानों के उत्पाद अब सुरक्षित और आसान तरीके से महानगरों तक पहुंच सकेंगे. किसान अब अपनी सब्जियों और फलों को देश के बड़े शहरों की मंडियों तक रेलवे के माध्यम ले जा सकेंगे.
सेंट्रल डेस्क 26 September, 2023 1 minute read
Farmer bogies will be installed in trains, vegetables will reach metros, farmers will get profit.
बलिया से महानगरों तक सीधे पहुंचेंगी सब्जी, 10 ट्रेनों में लगेगी किसान बोगी
सब्जी उत्पादक किसानों का जीवन होगा खुशहाल
बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का प्रयास रंग लाया

बलिया. किसानों के उत्पाद अब सुरक्षित और आसान तरीके से महानगरों तक पहुंच सकेंगे. किसान अब अपनी सब्जियों और फलों को देश के बड़े शहरों की मंडियों तक रेलवे के माध्यम से ले जा सकेंगे. किसानों को इससे बड़ा फायदा पहुंचेगा. उपभोक्ताओं को हरी तथा ताजी सब्जियां मिल सकेंगी.
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रस्ताव पर रेलवे ने ट्रेनों में किसान बोगी लगाने के लिए स्थान स्वीकृत कर दिया है. चार टन से अधिक माल होने पर यह बोगी वातानुकूलित होगी तो किसानों के उत्पाद के खराब होने का डर भी कम रहेगा. पूर्वांचल के कई किसान सब्जियों और फलों को अच्छे दाम मिलने की आस में महानगरों को सब्जियां एवं फल भेजते हैं.

पहले किसानों की हरी सब्जी को भी अन्य पार्सलों के साथ ही भेजना पड़ता था.इससे किसानों को काफी परेशानी व नुकसान होता था. काफी माल खराब भी हो जाता था. इसे देखते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पिछले दिनों डीआरएम से बात कर ट्रेनों में किसान बोगी लगाने की मांग की थी. इसे स्वीकृति मिल चुकी है.

अब इन ट्रेनों में लगेंगी किसान बोगी
मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज सहित अन्य बड़े शहरों के बाजार तक किसानों का उत्पाद पहुंचाने के लिए बलिया, छपरा व गाजीपुर से गुजरने वाली बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, बलिया-आनंद बिहार, बलिया-प्रयागराज, छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस, बलिया-दादर एक्सप्रेस, गाजीपुर सिटी-कोलकाता, छपरा-दुर्ग, छपरा-फर्रुखाबाद, बलिया-शाहगंज सहित दस लंबी दूरी की ट्रेनों में किसान बोगी तय होगी.
इन ट्रेनों के अगले ब्रेकयान में सिर्फ किसानों की सब्जी जाएगी. इसमें अन्य पार्सल नहीं रखे जाएंगे. यही नहीं, चार टन से अधिक सब्जी होने पर यह बोगी वातानुकूलित भी होगी. किसान अपनी फसलों को बुककर जिस महानगर में ले जाना चाहते हैं, वहां सुरक्षित ले जा सकते हैं. किसान बोगी एसी होने के कारण उत्पाद खराब होने का डर भी नहीं रहेगा. किसानों को अपनी उत्पाद का लोकल बाजार से ज्यादा भाव महानगरों में मिलने से आमदनी में इजाफा होगा.

किसानों को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का तोहफा
बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने 09 सितंबर 2023 को अधिकारी निरीक्षण गृह में रेलवे के अधिकारियों के सामने यह मांग रखी थी. मंडल रेल प्रबंधक ने इस पर शीघ्र करवाई का आश्वासन दिया था. फिर रेलवे बोर्ड ने भी अपनी मंजूरी दे दी है. बलिया में हुई इस बैठक में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सत्यम कुमार सिंह, सहायक मंडल इंजीनियर सुवेश द्विवेदी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक ए. के. सुमन आदि अधिकारी मौजूद थे.

इन सब्जियों और फलों के व्यापार की है संभावना
परवल, लाल मिर्च,गोभी, आलू, मक्का, मोटा अनाज के साथ ही लीची,आम का उत्पाद होता है. गाजीपुर जनपद भी सब्जी का बड़ा उत्पादक है. ट्रांसपोर्ट के अभाव में किसान मजबूरन लोकल व्यापारियों को औने – पौने दाम पर अपनी फसल को बेच देते हैं. इससे खेती में खर्च होने वाली लागत तक न निकल पाने से किसान कर्ज के तले दबकर आर्थिक रूप से परेशान हो रहे थे. किसानों की आमदनी बढ़ने से लोगों का खेती की तरफ फिर रुझान बढ़ेगा.

पार्सल कार्यालय में बना है किसान बूथ
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी, अशोक कुमार ने बताया कि पहले कुछ किसान सब्जिओं को महानगरों में भेजकर अच्छा मुनाफा कमाते थे. वातानुकूलित बोगी होेने से उत्पाद बिना नुकसान के कम समय में महानगरों के बाजार तक पहुंचेगा और किसानों को अच्छा भाव मिलेगा. जिले के बड़े सब्जी, फल और मोटे अनाज उत्पादक इससे काफी खुश हैं. पार्सल कार्यालय में किसान सहायता बूथ बनाया गया है. किसान अपने उत्पाद के परिवहन से संबंंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बलिया से किसान बोगी का किराया
प्रयागराज का किराया करीब 120 रुपये प्रति कुंतल.
सियालदह (कोलकाता) 220 रुपये प्रति कुंतल.
आनन्द विहार तक 440 रुपये प्रति कुंतल.
मुबई व सूरत तक का 450 रुपया रुपये प्रति कुंतल.

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बलिया-आनंद बिहार बलिया-दादर एक्सप्रेस बलिया-प्रयागराज बलिया-शाहगंज बलिया-सियालदह एक्सप्रेस भाजपा मक्का मंत्री मुंबई मुम्बई मोटे अनाज रवल लखनऊ लाल मिर्च वाराणसी वीरेंद्र सिंह मस्त सब्जी सांसद सियालदह सुरत हरी सब्जियां

Post navigation

Previous: बलिया की खास – खास ख़बरें / 25 September 2023
Next: बिजली विभाग के मीटर रीडर सोनू को बदमाशों ने चाकू मारने की कोशिश की

ये भी पढ़ें

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026

Recent Posts

  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

You may have missed

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.