Skip to content
3 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • क्राइम शॉर्ट्स- 20 सितंबर 2023
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

क्राइम शॉर्ट्स- 20 सितंबर 2023

क्राइम शॉर्ट्स- 20 सितंबर 2023   टोना टोटका की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, चार पर मुकदमा दर्ज बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे टोना टोटका की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
सेंट्रल डेस्क 20 September, 2023 1 minute read
crime-shorts
क्राइम शॉर्ट्स- 20 सितंबर 2023

 

  1. चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में आरोपी संवरा चट्टी के पास से गिरफ्तार
  2. ट्रेन के चपेट में आए अज्ञात युवक की मौत, मौके पर पहुंची यूपी व बिहार की पुलिस
  3. बलिया ब्रेकिंग: बुआ के घर जा रहे युवक पर दिन दहाडे चाकू से हमला
  4. रेलवे क्रांसिग के पास दो बाइकों की भिड़न्त में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल
  5. चिलकहर गांव में चाकू मारकर युवक की हत्या का आरोपी चोगड़ा चट्टी के पास से गिरफ्तार
  6. बाइक की जोरदार टक्कर से भाई, बहन घायल
  7. जमीन के विवाद में दो पक्षों में जम कर मारपीट, मुकदमा दर्ज
  8. भाभी ने दुष्कर्म का लगया आरोप, मुकदमा दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला
  9. डीसीए व रोडवेज बस में जोरदार टक्कर, डीसीएम चालक की मौत, बाल बाल बच्चे यात्री
  1. 10. टोना टोटका की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, चार पर मुकदमा दर्ज

बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे टोना टोटका की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

आपको बताते चले कि सुल्तानपुर गांव के हरेराम राजभर की पत्नी ने टोना टोटका का आरोप लगाते हुए अपने पड़ोसी मुनरिका राजभर के घर लोगों के साथ विवाद करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते दोनो पड़ोसी आपस में भीड़ गये. पड़ोसी मुनरिका के परिजनों ने हरेराम की पत्नी की पिटाई कर दी.

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. वहीं हरेराम की पुत्री कंचन की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इस संबंध में इंस्पेक्टर योगेंद्र  प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

  • आशीष दुबे की रिपोर्ट

11.  टेंपो की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बांसडीह (बलिया). कोतवाली क्षेत्र के हालपुर में बीते 13 तारीख को टेंपो की टक्कर से घायल बाइक सवार युवकों में एक युवक अवधेश यादव की मंगलवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी. 13 सितंबर की शाम बाइक सवार युवक रंजन यादव व अवधेश यादव निवासी स्वयंवर छपरा (बिगही) थाना बांसडीहरोड बांसडीह से अपने घर की तरफ लौट रहे थे.

तभी हालपुर के पास तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल पंहुचाया गया जहां से उन्हें गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था.

प्रकरण में घायल युवक के चाचा नंदजी यादव की तहरीर पर पुलिस ने टेंपो ड्राइवर सूर्यनाथ निवासी जमालपुर (घोसी) जनपद मऊ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इसी दुर्घटना में घायल युवक अवधेश की मौत हो गयी. युवक की मौत की खबर गांव में आते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया.

12.  रास्ते से बकरियों को हटाने को लेकर बाइक सवार के साथ मारपीट मुकदमा दर्ज

बांसडीह (बलिया). कोतवाली क्षेत्र के मैरिटार में बीच रास्ते मे बंधी बकरियों को हटाने की बात पर पशुपालकों द्वारा बाइक सवार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बाइक सवार की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

गांव के राधेश्याम साहनी ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके गांव में बीच सड़क पर बकरी बांधने के दौरान वहां से वादी द्वारा बाइक लेकर गुजरने के दौरान पशुपालक किशुन बिंद से बकरियों को सड़क से हटाने की बात कहने पर उसके द्वारा आक्रोशित होकर मारपीट व गाली गलौज की जाने लगी.

इसी दौरान उसके घर की एक महिला ने भी काफी बवाल मचाया. मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस संबंध में इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
13. शराब पिलाने से मना करने पर मनबढ़ युवकों ने कर दी पिटाई मुकदमा दर्ज

बांसडीह (बलिया). कोतवाली क्षेत्र के बकवा में शराब पिलाने से मना करने पर मनबढ़ों ने एक युवक की पिटाई कर दी. मामले में युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. गांव के सत्येंद्र राजभर ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके गांव के दो युवकों आकाश व गोलू ने उससे दारू पिलाने के लिये कहा.

जब उसने मना किया तो वे दबाव बनाने लगे. इसके बाद जब वादी ने उन्हें साफ मना कर दिया तो वे नाराज होकर उसे लात जूतों से मारने लगे. इस दौरान गांव के लोगों के जुटने पर दोनों युवक धमकी देते हुए भाग गये. मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
इस संबंध में इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

  • रवि शंकर पांडे की रिपोर्ट
Tags: बलिया न्यूज बांसडीह बिगही मऊ मैरिटार वाराणसी वाराणसी ट्रामा सेंटर सुल्तानपुर हालपुर

Post navigation

Previous: बलिया ब्रेकिंग: बुआ के घर जा रहे युवक पर दिन दहाडे चाकू से हमला
Next: चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में आरोपी संवरा चट्टी के पास से गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

You may have missed

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.