चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में आरोपी संवरा चट्टी के पास से गिरफ्तार

Brother, sister injured due to heavy bike collision
चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में आरोपी संवरा चट्टी के पास से गिरफ्तार

 

बलिया. चिलकहर गांव में चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में गड़वार थाने की पुलिस ने बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक आरोपी को संवरा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया.

आरोपी का नाम रोहित कन्नौजिया पुत्र संजय कन्नौजिया निवासी हैबतपुर है. पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते शुक्रवार की दोपहर चिलकहर गांव में संदीप राम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.

इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ गड़वार थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था. गड़वार थाना पुलिस ने संवरा चट्टी के पास से आरोपी रोहित कन्नौजिया को गिरफ्तार किया. आरोपी रोहित कन्नौजिया को संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया गया.

  • आशीष दुबे की रिपोर्ट