Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • अध्यात्म
  • आज 4 अक्टूबर को निकलेगी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा
  • अध्यात्म

आज 4 अक्टूबर को निकलेगी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा

4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक होने वाले श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा की तैयारी के लिए यज्ञ समिति और जिला प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है. जहां यज्ञ समिति ने अनेक युवाओं को जिम्मेदारी कमेटी बनाकर सौंप रखी है वहीं जिला प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को यज्ञ स्थल पर प्रवेश वर्जित कर दिया है तथा इसके लिए जनपद के अन्य थानों से पुलिस प्रशासन के लोग भारी संख्या में यज्ञ स्थल पर पहुंचे हैं जो कलश यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे.
Central Desk 4 October, 2022 1 minute read
The route for the Jal Yatra of Shri Lakshmi Narayan Mahayagya to be held on October 4 has been determined

–यूपी बिहार झारखंड के पहुंचे भक्तगण
–श्री जनेश्वर मिश्रा सेतु के पास पतित पावनी गंगा से भरा जाएगा यज्ञ कलस

दुबहर, बलिया. क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु के एप्रोच मार्ग के समीप संत जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में चल रहे चतुर्मास के यज्ञ के उपरांत श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए 4 अक्टूबर 2022 को भव्य तरीके से कलश यात्रा निकाली जाएगी.

 

कलश यात्रा यज्ञ मंडप से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पानी होते हुए बलिया शहर और बलिया शहर से कदम चौराहा से तटब़ध होते हुए चौराहा से पुनः जनेश्वर मिश्रा सेतु के पास गंगा नदी से जल उठा कर लोग वापस यज्ञ मंडप में पहुंचेंग जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है. इसके लिए भारत के कोने कोने से साधु संत सहित बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में हिस्सा लेने हेतु आ गए है.

 

कुल 129 यज्ञ मंडप में यजमान विश्व कल्याण हेतु एक साथ आहुति देंगे. यह अपने आप में ऐतिहासिक होगा. भारत के कोने कोने से प्रवचन कर्ता आ रहे हैं जिसके मुखारविंद से लोग प्रवचन सुन पाएंगे. बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है. यज्ञ की सारी व्यवस्था श्री अयोध्या नाथ स्वामी जी के देखरेख में हो रहा है.

 

श्री जीयर स्वामी जी महाराज सभी कार्यों का स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए. सभी यजमान सहित भक्तगण काफी उत्साहित हैं एक तरफ भव्य बने पंडाल में भारत के कोने-कोने से आए संत महात्मा प्रवचन कर रहे हैं तथा दूसरी तरफ भव्य तरीके से 129 यज्ञ मंडप का अलौकिक दृश्य दिखाई दे रहा है तथा सब को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.
कुल 129यज्ञ मंडप का निर्माण किया गया है जिसमें एक प्रधान यज्ञ मंडप है जो कि 11 तल्ला है.

 

4 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक चलने वाले इस लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में 1000 से अधिक यजमान एक साथ बैठकर विश्व कल्याण तथा भारत को समृद्ध बनाने हेतु आहुति देंगे. श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज से मिलने हेतु बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश आदि जगहों से काफी संख्या में लोग आ रहे हैं सुबह से शाम तक लोगों का आने जाने का ताता लगा रहता है.

 

यज्ञ समिति की तरफ से प्रसाद की भव्य व्यवस्था की गई है दूर-दूर तक साफ सफाई की गई है पूरा क्षेत्र नैमिषारण्य बन गया है.

 

श्री स्वामी जी महाराज ने कहा कि मनुष्य का कई जन्मों का पुण्य इकट्ठा होता है तो ऐसे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में हिस्सा लेने का मौका मिलता है जो भी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में हिस्सा लेता है उसके सभी जन्मों के पाप कट जाते हैं घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.

 

स्वामी जी महाराज ने कहा कि सिर्फ यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना करना ही यज्ञ में हिस्सा लेना नहीं होता। उसके लिए जो भी दिन रात लगे रहते हैं मेहनत करते रहते हैं बाहर से व्यवस्था करते हैं सबको इसका पुण्य मिलता है तथा ईश्वर के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है.

 

यज्ञ समिति और जिला प्रशासन की पूरी तैयारी 

4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक होने वाले श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा की तैयारी के लिए यज्ञ समिति और जिला प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है. जहां यज्ञ समिति ने अनेक युवाओं को जिम्मेदारी कमेटी बनाकर सौंप रखी है वहीं जिला प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को यज्ञ स्थल पर प्रवेश वर्जित कर दिया है तथा इसके लिए जनपद के अन्य थानों से पुलिस प्रशासन के लोग भारी संख्या में यज्ञ स्थल पर पहुंचे हैं जो कलश यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में क्षेत्र के तथा अन्य जगहों के लगभग कई हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है जिसमें कई वीआईपी लोग भी सम्मिलित हो सकते हैं.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: मनुष्य को कर्मवादी होना चाहिए, भाग्यवादी नहीं- जीयर स्वामी
Next: श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में बलिया पहुंचेंगे यूपी के डिप्टी सीएम

ये भी पढ़ें

IMG-20250620-WA0000
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • फोटो गैलरी
  • बेल्थरा रोड

सनातन धर्म के प्रचार में जुटे यादव बंधु, साइकिल यात्रा से पहुंचे बेल्थरारोड

Ashish 20 June, 2025
IMG-20250307-WA0004
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने विभिन्न धुनों पर किया संकीर्तन, भंडारे में सैकड़ों शामिल

Ashish 7 March, 2025
IMG-20250304-WA0009
  • Featured Story
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

हल्दी में ब्रह्मभोज का भंडारे का हुआ समापन

Ashish 4 March, 2025

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.