Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • प्रॉब्लम है तो लिख कर दें, दूर होंगी – डीएम
  • देश दुनिया

प्रॉब्लम है तो लिख कर दें, दूर होंगी – डीएम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने गुरुवार को सुखपुरा व लोहिया गांव भोजपुर में जाकर सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. उन्होंने गांव के विकास के सम्बन्ध में ग्रामीणों से चर्चा की, लाभकारी योजनाओं को बताया और लाभार्थियों से पूछकर सत्यापन भी किया.
News Desk 22 September, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
dm_sukhpura_1

बृहस्पतिवार को सुखपुरा में ग्रामीणों से बातचीत करते जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस

बलिया। जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने गुरुवार को सुखपुरा व लोहिया गांव भोजपुर में जाकर सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. उन्होंने गांव के विकास के सम्बन्ध में ग्रामीणों से चर्चा की, लाभकारी योजनाओं को बताया और लाभार्थियों से पूछकर सत्यापन भी किया. कहा कि गांव के और बेहतर विकास के लिए ग्रामीण भी अपना सुझाव दे सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार

भोजपुर में ग्रामीणों से बातचीत  करते जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस. (फोटो - बलिया लाइव)
भोजपुर में ग्रामीणों से बातचीत करते जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस. (फोटो – बलिया लाइव)

इसे भी पढ़ें – लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोटर बनें – डीएम

प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा में बृहस्पतिवार को बच्चे से रूबरू जिलाधिकारी
प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा में बृहस्पतिवार को बच्चे से रूबरू जिलाधिकारी

इसे भी पढ़ें – कीड़े वाले आटे से मिड-डे मील नहीं बनाने पर प्रधान नाराज

जिलाधिकारी ने सुखपुरा गांव में चैपाल लगाकर एक-एक योजनाओं की समीक्षा की. गांव में हुए विकास कार्यों का भी गांव वालों से पूछकर सत्यापन किया. साथ ही कई जरूरी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी. डीपीआरओ ने गांव में हुए विकास कार्यों व कल्याणकारी योजनाओं वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के लाभार्थियों को पढ़कर सुनाया. जिलाधिकारी ने कहा कि ध्यान रहे कोई पात्र सरकार की योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे. जनेश्वर मिश्र योजना के तहत गांव में मिली 18 सोलर लाईटों के सम्बन्ध में भी पूछताछ की. इस दौरान गांव के राजभर बस्ती व चैहान बस्ती में बिजली नहीं होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने विद्युत एक्सईएन को पत्र लिखने का निर्देश दिया. साथ ही बस्ती वालों को आवेदन भी करने को कहा. तीन महीने से मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं होने की शिकायत मिलने पर शीघ्र भुगतान कराने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें – डीएम ने जांची जिला अस्पताल की सेहत

जिलाधिकारी ने राज वित्त एवं 14वें वित्त से हुए निर्माण कार्यों के अलावा 18 लाख की लागत से बने अंत्येष्टि स्थल की गुणवत्ता के सम्बन्ध में भी जाना. गांव में होने वाले कार्यों की जानकारी में भी ग्रामीण रूचि लें. जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सा सुविधाओं के बारे में पूछने पर ग्रामीणों ने गांव के उप पीएचसी पर चिकित्सा व्यवस्था ठीक नहीं होने की बात कही और संविदा पर कार्यरत डॉक्टर की शिकायत की. साथ ही एएनएम द्वारा डिलीवरी तथा टीकाकरण के लिए पैसे लेने की भी शिकायत मिली. जिलाधिकारी ने शीघ्र इन समस्याओं को दूर कराने का भरोसा दिलाया.

इसे भी पढ़ें – पत्रकार समाज के आंख और कान होते हैं : डीएम

उन्होंने पुलिस विभाग के निःशुल्क हेल्पलाईन नम्बर 1090, 100 तथा 1073 के बारे में विस्तार से बताया. कहा किसी प्रकार की परेशानी होने पर इन नम्बरों पर फोन कर पुलिस का सहयोग ले सकते हैं. एक किसान ने बताया कि नलकूप 27 बीडीजी का ट्रांसफार्मर महीने दिन से जल जाने से धान की फसल सूख रही है. जिलाधिकारी ने तत्काल एक्सईएन नलकूप व विद्युत को ठीक कराने का कड़ा निर्देश दिया. प्रधान प्रतिनिधि आनन्द सिंह ने बताया कि जल्द ही रैन बसेरा का निर्माण कार्य शुरू होगा. सफाईकर्मियों का रोस्टर बनाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है. जिलाधिकारी ने गांव वालों से खुले में शौच व गंदगी नहीं करने की सलाह दी. साथ ही स्वच्छता के आयामों को अपनाकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया. एक ग्रामीण ने जटी बाबा स्थान पर तथा कई जगह ग्रामसभा की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की.

इसे भी पढ़ें – बलिया सिटी में नहीं रहेगी जाम की समस्या-डीएम

इसके बाद जिलाधिकारी भोजपुर गांव पहुंचे. वहां भी ग्रामीणों को एक-एक योजनाओं के बारे में जानकारी दी. लोहिया आवास के लाभार्थियों व पेंशनधारियों से पूछकर सत्यापन किया. डीपीआरओ व सचिव को निर्देशित किया कि जो भी पात्र योजनाओं के लाभ लेने से वंचित हैं, उनको लाभ दिलाया जाए. सभी प्रकार की पेंशन व अन्य योजनाओं के अन्तर्गत गांव के पात्रों का आनलाईन आवेदन कराकर लाभ दिलायें. विशेषकर जरूरत मंदों को शौचालय दिया जाए. प्राथमिकता के आधार पर गरीबों को आवास देने के लिए एक सूची बनाने का निर्देश सचिव को दिया. प्रधान द्वारा पंचायत भवन की मांग पर प्रस्ताव देने को कहा. यह भी कहा कि जो भी गांव की समस्याएं है उसे लिखित रूप में दें, दूर कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – बाढ़ राहत में अच्छा काम करने वाले प्रधान पुरस्कृत होंगे -डीएम

 

  • बलिया LIVE की लेटेस्ट पोस्ट से अपडेट रहने के लिए #बलियाLIVE के फेसबुक पेज को लाइक करें.
  • बलिया LIVE के ट्विटर के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को फॉलो करें.
  • बलिया LIVE के वीडियो देखने के लिए बलिया LIVE Official चैनल यूट्यूब पर विजिट करें.
  • अगर आपके दोस्त, रिश्तेदार या परिचित बलिया से बाहर या किसी दूसरे मुल्क में रहते हैं तो उनसे भी शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी/फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.

Related

Tags: डीएम भोजपुर लोहिया ग्राम सुखपुरा

Post navigation

Previous: कार की चपेट में आई महिला घायल, हालत गंभीर
Next: नवाज शरीफ का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.