Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • संस्कृति राय हत्याकांड – पुलिस के हाथ सिफर, अधिवक्ताओं में आक्रोश
  • ब्रेकिंग न्यूज

संस्कृति राय हत्याकांड – पुलिस के हाथ सिफर, अधिवक्ताओं में आक्रोश

सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को बचाने के लिए प्रेरित कर रही है. वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की राजधानी में बलिया की बेटी की हत्या होने के बाद भी सरकार हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर कुछ नहीं कर पा रही है.
News Desk 26 June, 2018 1 minute read
SANSKRITI_RAI

बलिया/लखनऊ। सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को बचाने के लिए प्रेरित कर रही है. वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की राजधानी में बलिया की बेटी की हत्या होने के बाद भी सरकार हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर कुछ नहीं कर पा रही है. इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश बना हुआ है, जिसको लेकर दी सेंट्रल बार एसोसिएशन ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए शीघ्र ही मामले का खुलासा हो. मृतका के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग भी की गई. ज्ञापन देने वालों में उमेश प्रताप, आनंद ओझा, चेतन सिंह, बालेन्दु ओझा, अमित गुप्ता, रमाकांत यादव, लक्ष्मण वर्मा, ओम प्रकाश दूबे, ददन पाण्डेय, मारकण्डेय सिंह आदि अधिवक्ता शामिल रहे. इसी क्रम में युवा कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया.

छात्रा की लखनऊ में हत्या का मामला सामने आने के बाद बलिया में भी विरोध में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई.

मालूम हो कि राजधानी लखनऊ स्थित मड़ियाव क्षेत्र स्थित घैला पुल के पास शुक्रवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज की छात्रा का शव पड़ा मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने और अधिक खून बहने से छात्रा की मौत की पुष्टि हुई है. सीओ अलीगंज दीपक सिंह ने बताया कि छात्रा का मोबाइल फोन और पर्स गायब था. आशका जताई जा रही है कि लूट के इरादे से किसी ने छात्रा की हत्या कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. छानबीन में पता चला कि 21 जून की रात छात्रा की मां से बात हुई थी. छात्रा अपने मूल निवास बलिया जाने के लिए निकली थी. एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक, छात्रा को बादशाहनगर ट्रेन पकड़ने जाना था, लेकिन उसकी लोकेशन टेढ़ी पुलिया की मिली. मामले की जांच की जा रही है.

https://www.facebook.com/umashankarsinghballia/posts/996302003910296

दरअसल, बलिया के फेफना, भगवानपुर गांव निवासी अधिवक्ता उमेश कुमार राय की बेटी संस्कृति पॉलीटेक्निक कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल संस्कृति का पॉलीटेक्निक में दाखिला हुआ था. वह साल भर हॉस्टल में रही. दूसरे साल हॉस्टल नहीं मिल पाया तो वह इंदिरानगर सेक्टर 19 में राजेंद्र अरोड़ा के मकान में किराये पर रहने लगी. पांच जून को संस्कृति बलिया स्थित घर आई थी. सात जून को उसका प्रैक्टिकल था, इसलिए वह छह को ही लखनऊ चली गई.

21 जून की रात छात्रा को अपनी चंदौली निवासी सहेली पुष्पाजलि के साथ ट्रेन से बलिया जाना था. रात आठ बजे संस्कृति की मां नीलम ने बेटी को फोन मिलाया. इस पर उसने कहा कि घर आ रही हूं, तैयार हो रही हूं, बाद में कॉल करती हूं. रात नौ बजे के करीब पुष्पांजलि बादशाहनगर स्टेशन पहुंच गई, लेकिन संस्कृति नहीं पहुंची. पुष्पाजलि ने एक अन्य सहेली को फोन करके बताया कि संस्कृति का फोन बंद है और वह स्टेशन पर भी नहीं आई. तीसरी सहेली ने संस्कृति के पिता को रात 9:52 पर फोन कर इसकी जानकारी दी.

संस्कृति के पिता ने मामले की जानकारी मिलते ही अपने एक रिश्तेदार को फोन पर पूरी बात बताई और उन्हें गाजीपुर थाने भेजा. रिश्तेदार ने रात में ही छात्रा के पिता की बात गाजीपुर इंस्पेक्टर से कराई. पिता ने इंस्पेक्टर से फोन पर बेटी के साथ अनहोनी की आशका भी जताई थी.

इंस्पेक्टर मड़ियाव अमरनाथ वर्मा के मुताबिक, बीते दिन यानी 22 जून की दोपहर 12 बजे के करीब घैला गाव निवासी प्रेमा ने झाड़ियों में युवती को लहूलुहान देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि मौके पर छात्रा की सासे चल रही थीं, जिसे फौरन ट्रामा सेंटर ले जाया गया. ट्रामा में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद उसकी शिनाख्त संस्कृति के रूप में हुई. सीओ अलीगंज दीपक सिंह ने बताया कि छात्रा का मोबाइल फोन और पर्स गायब है. आशका जताई जा रही है कि लूट के इरादे से किसी ने छात्रा की हत्या कर दी है.

 

Tags: बादशाहनगर मडि़याव लखनऊ लूट वकील हत्या

Post navigation

Previous: तमंचा से दो बार फायरिंग, बाल बाल बचे दो लोग, आरोपी असलहा सहित पुलिस के हवाले
Next: बाल श्रमिकों के चिन्हांकन को डीएम ने गठित की टीम

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.