आठ दिन पहले ढला छज्जा गिरा, मासूम की मौत

बलिया। बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैरिटार में शनिवार शाम चार बजे घर का छज्जा गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.

इस घटना से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मैरिटार निवासी रतन मल्लाह के घर का निर्माण कार्य चल रहा था. जहां छज्जा की अभी सात आठ रोज पहले ही ढलाई किया गया था, जिसके ऊपर अभी दीवार भी नहीं खड़ी हुई थी. लोग उसकी सेंट्रिंग खोल रहे थे तभी उसके नीचे से गुजर रहे शिवम के ऊपर छज्जा गिर जाने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

नरही कांड पर स्पेशल कवरेज