बलिया। जनपद में छठ पूजा की तैयारियाँ अब अपने अन्तिम दौर में है. सुबह से ही बाजारों में आपाधापी मची हुई है ।

यद्यपि कि काफी लोग बाजारों से पूजा की सामग्री व वस्त्र आदि की खरीददारी पहले ही कर लिए है. बावजूद इसके बहुत बड़ी संख्या में लोग आज भी सामानो की खरीददारी में बाजारो में उमड़ पड़े है.

गांव पर पूजा करने आने वाले बहरवांसू की संख्या बाजार में उमड़ने से सुबह से ही बाजारों की रौनक चकाचक दिख रही है.
उधर शहर से लेकर गांव तक छठ घाट की साफ सफाई भी सुबह से ही शुरू है. एक दिन पहले ही लोग निर्धारित घाटों पर मिट्टी का ढेला रख कर अपने लिए जगह आरक्षित कर लिए और आज वेदी व्यवस्थित करने में सुबह से ही जुट गये है.

लोग अपने घरों पर, कूओं पर, मन्दिरों, तालाबों व नदी किनारे घाट वेदी बना कर पूजा करेंगे. कई जगहो पर पूजा समितियां, प्रधान व गणमान्य लोग छठघाट की व्यवस्था कराए हैं. जिसमे स्वच्छता, प्रकाश, ध्वनिविस्तारक यन्त्र आदि की व्यवस्था कर व्रतियों की सुविधाओं की हर प्रकार की तैयारी को अन्तिम रूप दिया जा रहा है.

उधर सिकंदरपुर में भी पूजा घाटों को भव्यता देकर सजाया जा रहा है.


