Skip to content
29 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • स्वास्थ्य योजनाओं की मंत्री ने की समीक्षा, कहा कि आम जन तक पहुंचे लाभ
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

स्वास्थ्य योजनाओं की मंत्री ने की समीक्षा, कहा कि आम जन तक पहुंचे लाभ

News Desk 1 June, 2017 1 minute read
BALLIA_HOSPITAL_1
बलिया। प्रदेश के भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी ने जिला अस्पताल सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान मंत्री द्वारा मांगी गयी अधिकतर जानकारी को सीएमओ या अन्य अधिकारी सही सटीक नहीं बता पाये. इस पर मंत्री ने कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी. सभी सीएचसी, पीएचसी के डाॅक्टरों को बैठक में नही होने पर भी नाराजगी जताई.
मंत्री तिवारी ने कहा कि सत्ता शासन को कोई भी दबाव नही है. केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जाए. इसमें लापरवाही होगी तो सम्बन्धित बख्शे नही जाएंगे.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बैठक में बताया कि आजमगढ़ मण्डल मेें 350 से अधिक डाॅक्टर है. लेकिन जिले में तैनात डाॅक्टर अस्पताल पर बैठते क्यों नही. जैसे भी हो, आम जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है. पिछली बैठक में दिये निर्देश के बावजूद सीएमओ द्वारा किसी पीएचसी, सीएचसी का दौरा नही करने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई. कहा कि हफ्ते दिन में सभी सीएचसी पीएचसी पर जाकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराएं.आरबीएसके योजना के तहत चलने वाले वाहनों के बाबत पूछताछ की. कहा कि 17 पीएचसी पर 51 वाहन चलते है. इसका व्यौरा उपलब्ध कराया जाए. टीकाकरण व रोगों से रोकथाम सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार नही होने पर उन्होेंने सवाल किया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रही योजनाओं का विवरण सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का निर्देष दिया. जननी सुरक्षा योजना व आशाओं के भुगतान के बारे में भी जानकारी ली.
टीकाकरण कार्यक्रम की नही दे पाये पूरी जानकारी
वर्तमान में 25 मई से 11 जून तक चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पूछताछ की तो कोई भी सटीक जानकारी नहीं दे पाया. मंत्री के साथ विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि किसी एक केंद्र पर हुए टीकाकरण की पूरी जानकारी दें, ताकि उसका तुरंत भौतिक सत्यापन कराया जा सके. लेकिन सीएमओ व नोडल अधिकारी जेआर तिवारी इसकी जानकारी नही दे पाये. फोन से चिलकहर पीएचसी के चिकित्साधिकारी, एएनएम से बात कराई लेकिन वहां से भी आधी अधूरी ही जानकारी मिल सकी. इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई और टीकाकरण कार्यक्रम को गम्भीरता से संचालित करने का निर्देश दिया.
महिला चिकित्सालय व ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण
प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी बुधवार को अचानक जिला महिला चिकित्सालय में बने नये भवन व ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया. उन्होंने बनी बिल्डिंग के चारों ओर भ्रमण कर देखा. कहा कि अब छोटे मोटे जो कार्य बाकी है पूरा कर हैण्डओवर किया जाए. महिला सीएमएस से चिकित्सा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी ली. निर्देश दिया कि वार्ड में मरीजों की सुविधा का ख्याल रखा जाए. सरकार जो सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, सबको मिले. इमरजेंसी में जो मरीज आए उनका समुचित इलाज गम्भीरता से किया जाए. नवजात बच्चों के लिए बने एसएनसीयू कक्ष में भी मंत्री गये और वहां की व्यवस्था पर सीएमएस डाॅ सुमिता सिंहा की सराहना की. मंत्री तिवारी ने ट्रामा सेंटर में भी भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया. हालांकि अभी ट्रामा सेंटर चालू नहीं हुआ है. मंत्री ने दोनों तल पर जाकर तैयारी को देखा. चालू नही होने के बाद शौचालय की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई.
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काजीपुरा व बेदुआ का किया लिया जायजा
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काजीपुरा व बेदुआ पर भी जाकर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. तैनात चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि यहां अधिकतर नगरीय क्षेत्र के कमजोर तबके के ही लोग आते है. लिहाजा यहां आए मरीजों का इलाज पूरी निष्ठा के साथ करें. साफ सफाई आदि को भी देखा.
Tags: बेदुआ मंत्री महिला अस्पताल विधायक

Post navigation

Previous: बिना चिकित्सक अल्ट्रासाउंड सेंटर मिला तो खैर नहीं
Next: ट्रांसफार्मर खराब हो तो टोल फ्री नम्बर 1912 पर करें काॅल

ये भी पढ़ें

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

You may have missed

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026
Koylabir baba Bargad tree
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.