Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में आज 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल पुष्ट संख्या – 721+61
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में आज 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल पुष्ट संख्या – 721+61

बिना लक्षणों वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए होम आइसोलेशन को भी मंजूरी, गाइडलाइन जारी
News Desk 20 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया/लखनऊ। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में 24 नए पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि हुई. अब एक्टिव केस की संख्या 250 पहुंच गई है. आज और 29 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए. तक 466 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. कोरोना से अभी तक जिले में आठ मौतें हो चुकी हैं. स्वास्थ्य विभाग की माने तो जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 721 है, वही 61 मरीज गैर जनपदों में मिले हैं. अब

सीएमओ डॉ. जितेंद्र पाल ने बताया कि जनपद में कुल 11,060 लोगों की सैंपलिग हुई है. इनमें 8,483 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को शहरी क्षेत्र में किल कोरोना नाम से अभियान चलाया. इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-धर भ्रमण कर रैपिट किट से कोरोना की जांच करेगी.

सोमवार को मिले 24 पॉजिटिव केस में 17 संक्रमित हनुमानगंज ब्लाक के ही है. इसमें 5 रोडवेज स्टाफ, महिला अस्पताल में एक, चन्द्रशेखर नगर में एक, बसंतपुर में एक, मीना बाजार में तीन, अधिवक्ता नगर में एक, शंकरपुर में एक, जगदीशपुर में दो, बाबू राम तिवारी में एक, हैबतपुर में एक केस है. वही, गड़वार ब्लाक में 6 नए केस सामने आए हैं, जो एक ही गांव मठमैन के हैं. इसके अलावा सीयर ब्लाक के महरेंव का एक युवक पॉजिटिव मिला है.

बलिया और वाराणसी समेत यूपी के 11 जिलों में विशेष स्वास्थ्य टीम भेजने का फैसला

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने बलिया और वाराणसी समेत यूपी के 11 जिलों में विशेष स्वास्थ्य टीम भेजने का फैसला किया है. स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस बारे में निर्देश दे दिया गया है. जिलों में पहले से मौजूद नोडल अधिकारी भी टीम के साथ रहेंगे. वहीं, बिना लक्षणों वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए होम आइसोलेशन को भी मंजूरी दे दी है. सीएम योगी ने कहा कि शर्तों के साथ होम आइसोलेशन होगा. रोगी और उसके परिवार को होम आइसोलेशन के प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा.

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, बस्ती, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, बलिया, झांसी, मुरादाबाद एवं वाराणसी में चिकित्सकों की विशेष टीम भेजने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 20, 2020

वाराणसी और बलिया के अलावा लखनऊ, कानपुर नगर, बस्ती, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, झांसी और मुरादाबाद में चिकित्सकों की विशेष टीम भेजी जाएगी. माना जा रहा है कि राज्य में कोविड संक्रमण के लागातार बढ़ रहे मामले के मद्देनजर बेडों की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोविड-19 के लक्षणरहित संक्रमित लोग बीमारी को छुपा रहे हैं, जिससे संक्रमण बढ़ सकता है. मुख्यमंत्री योगी सरकारी आवास पर बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘होम आइसोलेशन की व्यवस्था को लागू करने के साथ-साथ लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में सतत जागरूक किया जाए. जागरूकता अभियान में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया सहित बैनर, होर्डिंग, पोस्टर तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाए.’

होम आइसोलेशन की गाइडलाइन भी जारी

@UPGovt issued detailed guidelines for home isolation. It will be allowed only for asymptomatic Covid positive patients, after taking due undertaking @CMOfficeUP @shailveesTOI @rmulko @mtaugkp8859 @yogendraanu3 @PrabhuNs_ pic.twitter.com/DIYvOr7fEl

— ALOK KUMAR (@74_alok) July 20, 2020

कोरोना संक्रमण के चलते हुई थी अवकाश प्राप्त डिप्टी सीएमओ की मौत

इसी क्रम में नगरा के पडरी ग्राम निवासी, अवकाश प्राप्त डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश पांडेय की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई थी. उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 10 जुलाई को रात नौ बजे उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय उनकी मौत हुई थी. पूर्व डिप्टी सीएमओ सहित परिवार के तीन और सदस्यों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया है. डिप्टी सीएमओ अवधेश वर्ष 2011 में देवरिया जनपद से अवकाश ग्रहण किए थे. नगरा बाजार में उनका निजी आवास था. अवकाशग्रहण करने के बाद निजी प्रैक्टिस कर रहे थे. रिपोर्ट आने के बाद परिवार के सदस्यों ने अपने को होम क्वारंटाइन कर लिया है. डॉ.पांडेय सहित परिवार के तीन अन्य सदस्यों की सैंपलिग मऊ जनपद के फतेहपुर मडांव स्थित सीएचसी से 10 जुलाई को हुई थी. इस सीएचसी पर डॉ.पांडेय के पुत्र चिकित्साधिकारी हैं. जिस दिन सैंपलिग हुई थी उसी दिन उनको सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई थी. परिजन उन्हें इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे, कितु रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. उनका अंतिम संस्कार तुर्तीपार के सरयू तट पर किया गया.

Related

Tags: कोरोना वायरस गड़वार जगदीशपुर बलिया बसंतपुर बाबूराम तिवारी मठमैन महरेंव महिला अस्पताल मीना बाजार रोडवेज शंकरपुर सीयर हनुमानगंज हैबतपुर होम आइसोलेशन

Post navigation

Previous: मणिमंजरी प्रकरण में पुलिस की सक्रियता बढ़ी
Next: कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से दहशत, जागरूक करेगा प्रचार वाहन

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.