Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • परीक्षार्थियों की जेब से निकला मोबाइल, बिफर पड़े डीएम
  • जिला जवार

परीक्षार्थियों की जेब से निकला मोबाइल, बिफर पड़े डीएम

गुरुवार को जिलाधिकारी ने हाईस्कूल की हो रही बोर्ड परीक्षा का लिया जायजा. सीताकुंड व निरुपुर में स्कूल में परीक्षार्थी के पास से मिला मोबाइल, केंद्र व्यवस्थापक को फटकार, पूछा गेट पर कैसे होती है चेकिंग कि मोबाइल आया अंदर ?
News Desk 24 March, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BALLIA_DM

बलिया। गुरुवार को जिलाधिकारी ने हाईस्कूल की हो रही बोर्ड परीक्षा का लिया जायजा. सीताकुंड व निरुपुर में स्कूल में परीक्षार्थी के पास से मिला मोबाइल,  केंद्र व्यवस्थापक को फटकार, पूछा गेट पर कैसे होती है चेकिंग कि मोबाइल आया अंदर ? दुबहर इंटर कालेज में पीछे नकल सामग्री देख भड़के डीएम, तैनात दरोगा को दिया निर्देश-पुलिस पीछे की गतिविधियों पर रखे नजर, विद्यालय भवन के आसपास कोई न आने पाए.

ड्यूटी से नदारद कक्ष निरीक्षकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का दिया निर्देश 

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी का भ्रमण का सिलसिला लगातार जारी है. गुरुवार को हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षा की दोनों पालियों में जिलाधिकारी ने स्कूलों का दौरा किया. सुबह में दुबहर, सीताकुंड व नीरूपुर की तरफ तो शाम की पाली में बेरूआरबारी क्षेत्र में जाकर परीक्षा का जायजा लिया. इस दौरान कहीं कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी से कोई गायब था तो कहीं नियम को ताक पर रख प्रबंधक के परिवार के लोग ही कक्ष निरीक्षक की भूमिका में दिखे.

जिलाधिकारी सुबह निकले और रामनाथ इंटर कालेज दुबहड़ पहुंचे. वहां तैनात पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालय के पीछे नजर रखें. कोई भी विद्यालय भवन की खिड़की के आसपास भी दिख जाए तो उससे सख्ती बरतें. केंद्र व्यवस्थापक से कक्ष के बाहर ही परीक्षार्थियों के जूते उतरवाने का निर्देश दिया. वहां से पराश्रय ब्रह्मचर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय सीताकुंड पर गये. वहां चार कक्ष निरीक्षक शशिभान यादव, अनीता यादव, मनोहर यादव व अनीता चैहान ड्यूटी से अनुपस्थित थीं. इन पर कार्रवाई करने का निर्देश डीआईओएस को दिया. वहां से विश्वनाथ तिवारी इंका नीरूपुर गये. वहां जिलाधिकारी ने सघन चेकिंग किया तो दो परीक्षार्थियों के पास से मोबाइल मिल गया. इस पर केंद्र व्यवस्थापक को फटकारते हुए पूछा कि कैसे गेट पर चेकिंग होती है ?

इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान बेरूआरबारी व दुर्गीपुर स्थित इंटर कालेज का जायजा लिया. शिवपुर में गए तो वहां परीक्षा शुचिता से सम्पन्न होती मिली. वहां सील कापी व पेपरों की स्थिति के बारे में जांच की और पूछताछ की. जिलाधिकारी के पहुंचते ही मचा हड़कम्प, विद्यालय के पीछे नकल सामग्री इकट्ठा करता रहा चपरासी, प्रबंधक के परिवार के लोग भी बने थे कक्ष निरीक्षक.

इंटर की परीक्षा के दौरान जयनारायन इंटर कालेज दुर्गीपुर बेरूआरबारी पर जिलाधिकारी पहुंचे तो वहां अफरातफरी में परीक्षार्थी नकल के छोटे-छोटे कागज फेकने लगे. उधर, विद्यालय का ही चपरासी विद्यालय के पीछे जाकर नकल सामग्री को इकट्ठा करने में लग गया। उस चपरासी को जब बुलाया गया लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी हाजिर नहीं हुआ. यही नहीं, विद्यालय परिसर तक में प्रबंधक या उसके परिवार के किसी सदस्य को नही रहना है, लेकिन यहां तो प्रबंधक के परिवार के लोग भी कक्ष निरीक्षक की भूमिका में थे. इतना ही नही, प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों के अलावा विद्यालय में प्राइवेट लोग भी ड्यूटी पर लगाये गये थे. इस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

Related

Tags: दुबहर नकल नीरूपुर परीक्षा बलिया बेरुआरबारी बेरूआरबारी यूपी बोर्ड शिवपुर सीताकुंड

Post navigation

Previous: कल्पा मंदिर प्रांगण में चौकीदारों ने की वेतन बढ़ाने की मांग
Next: जिलाधिकारी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.