Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • राशन वितरण में रोस्टर का हो शत प्रतिशत अनुपालनः डीएम
  • जिला जवार

राशन वितरण में रोस्टर का हो शत प्रतिशत अनुपालनः डीएम

राशन वितरण में रोस्टर का हो शत प्रतिशत अनुपालनः डीएम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की हुई बैठक - कहा, हर स्टेज पर रखें सतत निगरानी, कड़ाई से कराएं सत्यापन
सेंट्रल डेस्क 17 July, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
100% compliance of roster in ration distribution: DM
राशन वितरण में रोस्टर का हो शत प्रतिशत अनुपालनः डीएम

 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की हुई बैठक – कहा, हर स्टेज पर रखें सतत निगरानी, कड़ाई से कराएं सत्यापन

बलिया. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई. जिलाधिकारी ने राशन वितरण की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिये.

कहा कि राशन वितरण के सम्बन्ध में जारी रोस्टर का पूरी तरह अनुपालन हो. दुकान तक राशन पहुंचाने की प्रक्रिया की कड़ी निगरानी हो. दुकानों पर सत्यापन की कार्यवाही भी हो.

डीएसओ रामजतन यादव ने बताया कि हर माह की 11 तारीख से वितरण शुरू होकर 20 तक वितरण कर लिया जाता है. एप्लीकेशन के जरिए उठान व दुकानों पर प्राप्ति पर ऑनलाईन निगरानी रखी जाती है. जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम व ब्लॉक स्तर पर भी गठित सतर्कता समिति की बैठक समय-समय पर कराई जाती रहे.

एफसीआई गोदाम से फोर्टीफाइड चावल ही आए, यह सुनिश्चित किया जाए. एमडीएम खाद्यान्न में बच्चों को दिये जाने वाले खाद्यान्न मानक की जानकारी ली.
कहा कि हर तीन माह पर बिल प्रस्तुत किया जाए. जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र के जरिए वितरण होने वाले पोषाहार पर भी लगातार निगरानी रखें.

सीडीओ को निर्देश दिया कि सीडीपीओ के अलावा खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर इसका सत्यापन कराएं. एमडीएम खाद्यान्न सम्बन्धी बजट आने के बाद एक महीने बाद भी भुगतान नहीं होने पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई. कहा कि बजट का सदुपयोग समय से करें. अब पत्रावली चलाने में या अनावश्यक किसी विलम्ब पर जवाबदेही तय की जाएगी.

जिलाधिकारी ने कहा कि उचित दर की निलम्बित दुकानों के सम्बन्ध में जो भी कार्यवाही करनी है, हप्ते दिन में कर लिया जाए. रिक्त दुकानों के आवंटन के लिए भी प्रक्रिया तेजी से की जाए. उन्होंने फिर दोहराया कि राशन वितरण पारदर्शी तरीके से हो. इसमें किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम डीपी सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे.

श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार
जिला श्रम बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये व्यापक निर्देश

बलिया. जिला श्रम बन्धु की बैठक जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई. बैैठक में श्रम विभाग की योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली गयी.

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिको के कल्याण के लिए सरकार की तमाम लाभकारी योजनाएं संचालित हैं.इन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार हो, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इसका लाभ ले सकें. इसमें रुचि नहीं लेने पर श्रम अधिकारी को कड़ी फटकार भी लगाई.आगे से अपेक्षित सुधार नहीं मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी.

जिलाधिकारी ने उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित योजनाएं जैसे मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना व पं दीनदयाल उपाध्याय योजना के बारे में पूछताछ की.

श्रम अधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं में इस वित्तीय वर्ष में 1330 आवेदन आए हैं, जिनमें 315 आवेदनों पर संस्तुति की गयी है. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में जिले को 500 का लक्ष्य प्राप्त है, जिसके मुकाबले 111 श्रमिकों के ही पंजीयन पर जिलाधिकारी ने सवाल किया. कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष पंजीयन की स्थिति में सुधार लाई जाए. बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम डीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: कन्या विवाह सहायता योजना कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना गंभीर बीमारी सहायता योजना जिलाधिकारी जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार डीएम निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना पं दीनदयाल उपाध्याय योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार महात्मा गांधी पेंशन योजना मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना

Post navigation

Previous: सावन मास के द्वितीय सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधरोपण
Next: डांस दीवाने सीजन 2 के विनर विशाल सोनेकार ने बिहार के बच्चों की सिखाये डांस के गुर

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.