Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • चौबेछपरा के युवक की सहसपुर में पुलिस हिरासत में मौत
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

चौबेछपरा के युवक की सहसपुर में पुलिस हिरासत में मौत

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. शनिवार सुबह उसका शव सहसपुर थाने की हवालात में मिला.
Central Desk 1 December, 2019

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
सांकेतिक चित्र

सांकेतिक चित्र

  • दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत

देहरादून : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शनिवार सुबह उसका शव सहसपुर थाने की हवालात में मिला. पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है.

हालांकि, यह कहानी किसी के गले आसानी से नहीं उतर रही है. घटना से जुड़े कई सवाल अभी फिजां में तैर रहे हैं. इस बीच, शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय किया गया. इसके लिए स्वजनों का इंतजार किया जा रहा है.मृतक की पहचान उप्र के बलिया जिले के ग्राम चौबे छपरा निवासी अभिनव कुमार के रूप में हुई है. इन दिनों वह दिल्ली में रह रहा था.

एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, विवेचक एसआई लक्ष्मी जोशी को लाइन हाजिर कर दिया. साथ ही, हवालात ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबिल महेंद्र सिंह नेगी और सर्वेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है. जांच एसपी सिटी श्वेता चौबे को सौंपी गई है.

मेडिकल की एक छात्रा के पिता की तहरीर पर सहसपुर थाने की पुलिस ने 24 वर्षीय अभिनव के खिलाफ शुक्रवार को दुष्कर्म के प्रयास, धमकी देने और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था. बीती शाम पुलिस ने आरोपी अभिनव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.

बताया गया कि वह शुक्रवार को देहरादून आया था. यहां उसने छात्रा से मिलने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने इन्कार कर दिया. इस पर उसने छात्रा को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी.

छात्रा के पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत की. पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आई. शनिवार सुबह थाने की हवालात में वह संदिग्ध परिस्थितियों में मरा हुआ मिला. एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल थाने पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली.

थानाध्यक्ष पीडी भट्ट का कहना है कि आरोपी को दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. रात में आरोपित ने हवालात में कंबल की किनारियों को काटकर उसका फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस भले ही घटनाक्रम को आत्महत्या बता रही है, लेकिन थाने में जिस हुक से फंदा लगाकर आरोपित का शव लटकने का दावा किया जा रहा है, वह किसी के गले नहीं उतर रहा है.

पुलिस का कहना है कि दीवार पर कपड़े टांगने के लिए लगाई गई खूंटी (हैंगर) पर वह लटका मिला. शुक्रवार को पुलिस ने जब अभिनव से पूछताछ की थी तो उसने खुद को एयर इंडिया में टिकट चेकर बताया था.

Related

Tags: आरोप दिल्ली दुष्कर्म पुलिस मौत युवक सस्पेंड हिरासत

Post navigation

Previous: चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में युवक घायल
Next: संत सुदिष्ट बाबा की समाधि पर हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

You may have missed

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.