Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जंगलों के खत्म होने के साथ ही वन्य प्राणियों का होने लगा विनाश
  • Featured Story
  • जिला जवार

जंगलों के खत्म होने के साथ ही वन्य प्राणियों का होने लगा विनाश

वन एवं वन्यजीव के संरक्षण की बात देखें तो हमारी संस्कृति में वृक्षों की पूजा का विधान बनाया गया है, ताकि उनका संरक्षण किया जा सके.
Central Desk 3 March, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Forest_Land

विश्व वन्य दिवस 3 मार्च पर विशेष

 

  • अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दूबेछपरा के पूर्व प्राचार्य पर्यावरणविद् डॉ. गणेश कुमार पाठक से  भेंटवार्ता
  • आईपीबीइएस की एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक 40 प्रतिशत जीव प्रजातियां लुप्तप्राय

अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य पर्यावरणविद् डॉ. गणेश कुमार पाठक ने एक भेंटवार्ता में बताया कि वन्यजीवों का विनाश खासतौर से अनियंत्रित रूप से किए गए वन विनाश की देन है.

उन्होंने कहा कि यह वन विनाश अंधाधुन्ध विकास एवं मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया गया. वनों के विनाश से जीव- जंतुओं की प्राकृतिक शरणस्थली भी समाप्त होती गयी.

डॉ. पाठक ने कहा कि वन कटने से और वन्यजीवों के विनाश से पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र असंतुलित होती जा रही है, जिससे अनेक प्राकृतिक आपदाएं उभरकर मानव का भी विनाश करने को तत्पर हैं.

उन्होंने बताया कि आईपीबीइएस की एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक 40 प्रतिशत जीव प्रजातियां लुप्तप्राय हो चुकी हैं. 1556 प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं. 10 लाख प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं. हर चार में से एक प्रजाति विलुप्ति के कगार पर है.

डॉ. पाठक ने बताया कि 6190 स्तनधारी प्रजातियों में से 559 विलुप्त हो गयी हैं और 1000 प्रजातियों के विलुप्त होने की सम्भावना है. समुद्र में भी बढ़ते प्रदूषण से 267 समुद्री प्रजातियों के लिए संकट बरकरार है.

उन्होंने बताया कि संयुक्तराष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ दशकों में ही 10 लाख से अधिक प्रजातियां विलुप्त हो जायेंगी.

 

 

डॉ. पाठक ने बताया कि आईबीपीइएस की एक रिपोर्ट के अनुसार अगले दशक में धरती की अनुमानित 8 मिलियन जीवधारियों एवं पादपों की प्रजातियों में से करीब एक मिलियन प्रजातियों के विलुप्त होने की सम्भावना है.

डॉ. पाठक ने बताया कि पृथ्वी की 75 प्रतिशत भूमि एवं 66 प्रतिशत समुद्री पर्यावरण में विशेष बदलाव आया है. आर्द्र भूमियों में से 86 प्रतिशत भूमि क्षेत्र समाप्त हो गया है. 40 प्रतिशत उभयचर एवं 33 प्रतिशत जलीय स्तनधारी प्रजातियाँ विलुप्त होने को हैं.

उन्होंने बताया कि मानवीय गतिविधियों से 680 कशेरूकी प्रजातियां विलुप्त होने को हैं. ज्ञात 5.5 मिलियन कीटों की प्रजातियों में करीब 10 प्रतिशत पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है. वहीं, 3.5 प्रतिशत घरेलू प्रजाति के पक्षी विलुप्त हो चुके हैं.

डॉ. पाठक ने बताया कि अब तक 68 प्रतिशत वैश्विक वन नष्ट किए जा चुके हैं. वन के नष्ट होने से आज जल, जंगल, जीव, जमीन और जीवन के लिए घोर संकट उत्पन्न हो गया है.

बलिया सहित पूर्वांचल के जिलों में वन्यजीवों का घोर अभाव

बलिया जनपद सहित पूरे पूर्वांचल के जनपदों में वन एवं वन्यजीवों की स्थिति भयावह है. इसका कारण इन क्षेत्रों में प्राकृतिक वन नहीं के बराबर हैं. प्राकृतिक वनस्पतियों के नाम पर झाड़ियां,मूंज, नरकल आदि ही देखने को मिलते हैं.

डॉ. पाठक ने बताया कि मानव के लगाये वृक्ष भी दो से तीन प्रतिशत तक ही हैं, जबकि 33 प्रतिशत भूमि पर वनों का विस्तार होना चाहिए. जहां तक बलिया जनपद का प्रश्न है तो यहां कि स्थिति और भयावह है.

उन्होंने बताया कि इस जनपद के गंगा और घाघरा नदियों के दियारे क्षेत्र में एवं जिले के पश्चिमी क्षेत्र में अर्थात् बांगर क्षेत्र में कुछ प्राकृतिक वनस्पतियां मिल जाती थीं, जिनमें अनेक तरह के छोटे- बड़े जीव जन्तु दिख जाते थे.

उनमें हिरन, उदबिलाव, जंगली सुअर, खरगोश, जंगली बिल्ली, नीलगाय, शाही, सियार, खरहा, चूहे, अनेक तरह के सर्प-पक्षियाँ कुलांचे भरते एवं कलरव करते दिखते थे. इस क्षेत्र की पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने में इनकी अहम् भूमिका होती थी.

दुर्भाग्यवश ये प्राकृतिक झाड़ियां भी समाप्त हो गयी. साथ ही ये जीव- जंतु भी समाप्त हो गये. मानव द्वारा लगाए गये बाग- बगीचे भी समाप्त कर दिए गये. जनपद में पारिस्थितिकी संकट चरम पर है ,जिसका खामियाजा भी हमें भूगतना पड़ रहा है.

प्रश्न यह है कि वन्यजीवों का संरक्षण कैसे किया जाय. यदि हम अपने देश के परिप्रेक्ष्य में देखें तो भारतीय संस्कृति अरण्य संस्कृति रही है, जिसमें पूरी प्रकृति के संरक्षण की विचारधारा प्रस्तुत है.

खासतौर से वन एवं वन्यजीव के संरक्षण की बात देखें तो हमारी संस्कृति में वृक्षों की पूजा का विधान बनाया गया है, ताकि उनका संरक्षण किया जा सके. हिंसक एवं अहिंसक जीवों की सुरक्षा हेतु उन्हें देवी- देवताओं का वाहन बना दिया गया.

आज हमें पुनः इन अवधारणाओं को जानने एवं जनजागरूकता फैलाने की आवश्यकता है, ताकि वनवृक्षों एवं वन्यजीवों को बचाकर पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी की सुरक्षा की जा सके.

Related

Tags: खत्म डॉ. गणेश कुमार पाठक प्रजातियां लुप्त लुप्तप्राय वन वन्य जीव जंतु विनाश

Post navigation

Previous: सड़क हादसे मारे गये चार युवकों के परिवारों से मिले नेता प्रतिपक्ष
Next: बांसडीह नगर पंचायत की समस्याओं के बारे में SDM को ज्ञापन

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.