Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • आखिर रिजवी के पीठ में छुरा कौन घोंप रहा है
  • Uncategorised

आखिर रिजवी के पीठ में छुरा कौन घोंप रहा है

सिकन्दरपुर से दूसरी बार विधायक चुने गए मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को घोषणा किए जाने के वावजूद मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई जा रही है. रिजवी के खामोश समर्थकों में इससे आक्रोश है. विशेष तौर पर अल्प संख्यक समुदाय में.
News Desk 12 August, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ziyauddin_Rizvi

सिकन्दरपुर से संतोष शर्मा

SANTOSH SHARMAलम्हों ने खता की, सदियों ने सजा पाई…… इस राज को क्या जाने साहिल के तमाशाई. सिकन्दरपुर से दूसरी बार विधायक चुने गए मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को घोषणा किए जाने के वावजूद मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई जा रही है. रिजवी के खामोश समर्थकों में इससे आक्रोश है. विशेष तौर पर अल्प संख्यक समुदाय में.

इसे भी पढ़ें – नारद बने कैबिनेट मंत्री, रिजवी 10 जुलाई को लेंगे शपथ

श्री रिजवी समर्थकों का अब पार्टी नेतृत्व के प्रति गुस्सा धीरे धीरे सार्वजनिक होता जा रहा है. पार्टी के लिए उस दिन सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, जब श्री रिजवी अपने मंत्री बनने की राह में रोड़े डालने वालों के नाम सार्वजनिक कर देंगे. समर्थक स्वच्छ छवि के मुस्लिम नेता को मंत्री बनाने की घोषणा करने के बावजूद शपथ न दिलाने के लिए अब मुख्यमंत्री को कोस रहे है. बलिया लाइव संवाददाता ने फोन द्वारा जब श्री रिजवी का मंत्री न बनने पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने अपने दिल की बात को साफ तरीके से न कहकर शायराना अंदाज़ में जबाब दिया. स्वभाव से अक्खड़ और खरी बात को बिना लाग लपेट के बोलने वाले श्री रिजवी का कहना था कि “मै तो खरी बात को मुंह पर ही कहने के कारण बदनाम हूं, लेकिन कुछ लोग तो अंदर ही अंदर क़त्ल कर देते है और किसी को भनक भी नहीं लगती. ”

इसे भी पढें – झमाझम बारिश के बीच रिजवी के शपथ लेने के संकेत

ऐसे ही बलिया के एक बड़े नेता जो श्री रिजवी के मंत्री बनने में रोड़ा डाल रहे है के सम्बन्ध में उनका कहना है कि — “हम आह भी भरते है तो हो जाते है बदनाम,  वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती.” श्री रिजवी के अनुसार मैंने तो हमेशा लोगो की मदद ही की है, ऐसे में मेरा अपनों के द्वारा विरोध समझ नहीं आ रहा है. श्री रिजवी ने कहा कि “कभी भी मैंने मंत्री बनने की न चाहत की थी,  न किसी से मांगा था , यह तो माननीय मुख्यमंत्री जी की चाहत थी, जिन्होंने मेरे नाम की घोषणा कर दी. लेकिन घोषणा पर अमल न होने से मेरे राजनीतिक सफर में जो मेरे शुभचिंतक और सहयोगी हैं. उन्हें बहुत बुरा लगा है. मै उदास रहूं, चल सकता है. लेकिन मेरे समर्थकों के चेहरे पर मायूसी झलके, यह मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता. अगर मुझे लगेगा कि अब पानी सर से ऊपर गुजर रहा है तो मैं अपने उस जनपद के बड़े नेता, जो मेरे राजनीतिक करियर को भंवर में डाल रहे है, विरोध कर रहे है, का नाम सार्वजनिक करने से भी गुरेज नहीं करूंगा.”

इसे भी पढें – सिकंदरपुर में जश्न का माहौल, कयासों का दौर

अपने मंत्री घोषित होने और अब तक शपथ न लेने के लिये सिर्फ यही कहूंगा – इस तरह से बर्बाद किया है आपने, कि गया कुछ भी नहीं और बचा कुछ भी नहीं. वादा करके और भी आफत में डाला आपने, जिंदगी मुश्किल थी अब मरना भी मुश्किल हो गया. कौमी एकता दल से विलय और फिर दुश्मनों की तरह अलगाव के बाद सपा से मुस्लिम मतों के अलगाव को रोकने और भाजपा के सांप्रदायिक इरादों को नाकाम करने के लिये जो मुहीम मेरे द्वारा शुरू की गयी थी, सफलता के लिये मैंने माला पिरोई थी, उसको बरकरार रखना सबसे बड़ी चुनौती हो गयी है. मेरे समर्थक मुझे रोज रोज फोन करके कह रहे है सिकन्दरपुर आइये. क्षेत्र को विकास के पथ पर ले चलने की अपने मुहिम को तीव्र गति दीजिये. भंवर से लड़ो तुन्द लहरों से उलझो, कहां तक चलोगे किनारे किनारे. अपने मंत्री बनने की राह में रोड़े डालने पर श्री रिजवी ने कहां –नोचा गया परो को बस इतने कुसूर पर, क्यों हमने की कफ़स गुलिस्तां की गुफ्तगू. सुनी सुनाई बात नहीं है, अपने ऊपर बीती है, फूल निकलते है शोलो से, चाहत आग लगाये तो. अंत में श्री रिजवी ने कहा कि किसी को भेज के ख़त हाथ ये कैसा अज़ाब आया, कि हर एक पूंछता है, नामाबर आया, जबाब आया.

इसे भी पढ़ें – चाचा गइलन इटावा, बलिया से नारद राय और रिजवी बन सकते हैं मंत्री

Related

Tags: मंत्री रिजवी सपा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: जितेंद्र वर्मा सछास के सचिव मनोनीत
Next: करंट से युवक की मौत, अबूझ हाल में विवाहिता ने दम तोड़ा

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.