Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • यहीं भगवान श्रीराम ने किया था अहिल्या का उद्धार
  • Uncategorised

यहीं भगवान श्रीराम ने किया था अहिल्या का उद्धार

अपने देश में तीन स्थानों पर स्नान और मेला एक ही समय कार्तिक पूर्णिमा के दिन दिन शुरू होता है. वह है बिहार का सोनपुर, बलिया का ददरी मेला और छपरा (बिहार) का ही कोनिया मेला. आप सोनपुर और ददरी मेला के विषय में तो बहुत कुछ जानते होंगे, किंतु छपरा जिला मुख्यालय से महज दस किमी की दूरी पर स्थित पैराणिक गोदना, वर्तमान में रिविलगंज, के विषय में कम जानते होंगे.
News Desk 16 November, 2016 1 minute read
rivilganj_gautam_sthan

रिविलगंज (छपरा) से लवकुश सिंह

LAVKUSH_SINGHअपने देश में तीन स्थानों पर स्नान और मेला एक ही समय कार्तिक पूर्णिमा के दिन दिन शुरू होता है. वह है बिहार का सोनपुर, बलिया का ददरी मेला और छपरा (बिहार) का ही कोनिया मेला. आप सोनपुर और ददरी मेला के विषय में तो बहुत कुछ जानते होंगे, किंतु छपरा जिला मुख्यालय से महज दस किमी की दूरी पर स्थित पैराणिक गोदना, वर्तमान में रिविलगंज, के विषय में कम जानते होंगे. वस्तुत: यह क्षेत्र आरण्यक संस्कृति का प्रतिविम्ब है.

घाघरा के तट पर यह स्थान ऋषि-मुनियों का साधना क्षेत्र रहा है. त्रेता युग में इसी स्थान पर महर्षि श्रृंगी के द्धारा कराए गए पुत्र्येष्टि यज्ञ के कारण ही प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था. काशी के गंगा तट पर अवस्थित मंदिरों की श्रृंखला जहां सतयुग की महता प्रकट करती है, वहीं यहां गोदना से सेमरिया तक मंदिरों की श्रृंखला इस क्षेत्र की ऐतिहासिकता बयां करती  है. लगभग चार किमी में फैले इस क्षेत्र को देश भर में गौतम स्थान के नाम से जाना जाता है.

बाल्मिकी रामायण में भी इस स्थान का विस्तृत उल्लेख मिलता है. कहा जाता है कि महर्षि गौतम के शाप से पत्थर बनी उनकी पत्नी अहिल्या का उद्धार भगवान श्रीराम ने इसी स्थान पर आकर किया था. तब से कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहां विशाल मेले के आयोजन की भी परंपरा है. इस दिन लोग यहां सरयू में स्नान के बाद मूली और सतू जरूर खाते हैं, किंतु दुखद कि धार्मिक रूप से इतना विख्यात होने के बाद भी यह स्थान विकास के मामले में दिन प्रतिदिन और पीछे ही होते जा रहा है. इस स्थान की जब गहन पड़ताल की तो यह स्थल हर मायने में उपेक्षित ही प्रतीत हुआ.

भारतीय रेलवे ने समझा महत्व

इस स्थान के महत्व को रेलवे ने जरूर समझा है. महर्षि श्रृंगी, गौतम, अहिल्या, वीर हनुमान, अंजनी की कथा से जुड़े इस नगर में पड़ने वाले स्टेशन का नाम गौतम स्थान दर्ज है. इसी स्थान पर उतर लोग रिविलगंज में स्थित गौतम आश्रम का दर्शन करने जाते हैं.

वीर हनुमान का ननिहाल भी है गौतम स्थान

इस स्थान को वीर हनुमान का ननिहाल भी कहा जाता है. वीर हनुमान अंजनी के पुत्र हैं और अंजनी महर्षि गौतम की पुत्री, इस नाते यह स्थल वीर हनुमान का ननिहाल भी कहा जाता है.

चुंगी कलेक्टर रिवेल के नाम से प्रचलित हुआ रिविलगंज

जब अंग्रेजी सरकार भारत में आई तो इस क्षेत्र का विस्तार व्यापारिक केंद्र के रूप में किया गया. ब्रिटिश सरकार के मालवाहक जलपोतों के गमनागमन हेतु यहां जहाजघाट बनाया गया. तभी इस क्षेत्र को नगरपालिका के रूप में चिन्हित किया गया. तब के कलेक्‍टर रिवेल के नाम से 1876 में रिविलगंज नगरपालिका अस्तित्व में आया.

इस स्थान की प्रचलित कथा

महर्षि गौतम मिथला के निवासी थे. उन्हें एक पुत्र सदानंद और एक पुत्री अंजनी थी. महर्षि गौतम सदानंद को जनक के दरबार में पुरोहित का कार्य सौंप कर अपनी पत्नी अहिल्या और पुत्री अंजनी के सांथ यही गोदना में तपस्या में लीन हो गए. इसी बीच भगवान इंद्र की नजर अहिल्या पर पड़ी और वे उन्हें पाने के लिए षड़यंत्र में रचने में लग गए. एक दिन इंद्र के इशारे पर चंद्रमा मुकरेड़ा में मुर्गा बनकर आधी रात को ही अलाप करने लगे. महर्षि गौतम सुबह नदी घाट पर स्नान के लिए निकल पड़े. तभी भविष्‍यवाणी हुई कि ऋषि तुम अपनी कुटी लौट जाओ, तुम्हारे सांथ छल हुआ है. महर्षि गौतम जब अपनी कुटी पर वापस आए, तो देखा कि इंद्र उन्हीं के वेश में उनकी कुटी से बाहर निकल रहे हैं. यह देखते अहिल्या भी समझ गई कि उनके सांथ छल हुआ है. वह कुछ कह पाती इससे पूर्व ही महर्षि गौतम क्रोध में तिलमिला उठे और उसी वक्त अहिल्या को पत्थर बन जाने का शाप दे दिया. अहिल्या का उद्धार तब हुआ, जब भगवान राम जनकपुर जाने के क्रम में म‍हर्षि गौतम के आश्रम में पहुंचे. यहां उन्होंने अपने स्पर्श से अहिल्या का उद्धार किया.

अभी भी स्थापित हैं भगवान का पदचिन्ह

महर्षि गौतम के आश्रम में भगवान राम का वह पदचिन्ह अभी भी स्थापित है. इस आश्रम के मठाधीश्वर रामदयालु दास ने बताया कि अब उस पदचिन्ह के ऊपर एक मंदिर बना दिया गया है, जिसे लोग बाहर से ही दर्शन करते हैं.

आश्रम तक जाने वाला मार्ग भी है जर्जर

छपरा-रिविलगंज मार्ग पर एनएच से महज दो सौ मीटर की दूरी पर महर्षि गौतम का आश्रम स्थित है. इसके बावजूद यहां तक जाने वाले मार्ग की हालत जर्जर हाल में है. इस बीच कई जगहों पर घरों का पानी भी बहते नजर आया.

ramdayalu-dasइस आश्रम की देखभाल के लिए स्थायी समिति भी नहीं है. इस स्थान के महत्व की चर्चा लगभग शास्त्रों में है, किंतु यह आश्रम हर मामले में उपेक्षित है. बिहार सरकार या जागरूक लोगों को चाहिए कि वह इस स्‍थान के महत्व को समझते हुए, इसका विकास करे. – रामदयालु दास (महंथ), महर्षि गौतम आश्रम, गोदना, गौतम स्थान

Tags: राम रिविलगंज हनुमान

Post navigation

Previous: अभिभावकों के उम्‍मीदों के बोझ तले बचपन
Next: कुरेजी गांव के पास पेड़ से टकराई जायलो, तीन की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें

SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Manoj Tiwari Pawan
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

General Desk 27 October, 2026
IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.