बैरिया : रानीगंज बाजार में लगा वाटर प्यूरीफायर एंड कूलर बूथ महीनों से बंद पड़ा है. बाजार के करीब 500 परिवारों को इसी बूथ से शुद्ध पीने का पानी मिलता था. अब तो उसकी चारों तरफ झाड़ियां तक उग आयी हैं.
इस बूथ से पानी लेने वालो को अब या तो आरओ पानी खरीदना पड़ता है या फिर घरों में आरओ मशीन लगवाना पड़ रहा है. व्यापार मंडल की पहल पर तत्कालीन सांसद भरत सिंह ने रानीगंज बाजार में मार्च 2018 में वाटर प्यूरीफायर एंड कूलर बूथ लगवाया था.

दो-तीन माह काम करने के बाद यह बूथ बंद हो गया. इसके बाद इसे ठीक कराने में किसी ने रुचि नहीं दिखायी.
आलम यह है इसकी चारों तरफ झाड़ियां उग आयी हैं. बाजार में आने वाले लोगों के लिए मुसीबत हो गयी है. गरीब तबके के लोगों के सामने तो पीने के लिए शुद्ध पानी का संकट ही आ गया है.

