खाकी बाबा पोखरा के पास अकेला मिला दो साल का बच्चा

बैरिया, बलिया. सोनबरसा निवासी पंकज सिंह पुत्र विनोद सिंह लगभग दो वर्ष के बच्चे को लेकर शुक्रवार को बैरिया थाना पहुंच गए.

 

एसएचओ धर्मवीर सिंह से बताया कि यह बच्चा हमें खाकी बाबा पोखरा के पास अकेला मिला है. इसके परिजनों का कोई पता नहीं है.

 

एसएचओ बैरिया ने बच्चे को पंकज सिंह को ही सुपुर्दगी में दे दिया है. बच्चे के वास्तविक अभिभावक के मिलने तक बच्चा पंकज सिंह के पास ही रहेगा.

(बैरिया से शशि सिंह की रिपोर्ट)