Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • UP लाइव
  • चाहत को हकीकत में बदल देवेंद्र बने डिप्टी कमिश्नर आयकर
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You
  • UP लाइव

चाहत को हकीकत में बदल देवेंद्र बने डिप्टी कमिश्नर आयकर

जौनपुर. कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, तबीयत से एक पत्थर तो उछालों यारो. दुष्यंत कुमार की इस पंक्ति को चरितार्थ किया है जौनपुर जिले के जमालपुर पोस्ट मदारपुर निवासी देवेंद्र दत्त यादव ने.
Assignment Desk 7 January, 2023
commissioner

जौनपुर के देवेंद्र ने सिविल सेवा परीक्षा में पाया था उच्च स्थान

पत्नी की भी अलीगढ़ में डिप्टी एसपी पद पर हैं तैनाती

बड़े भाई उपलब्धि हासिल कर बने थे एआरटीओ

जौनपुर. कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, तबीयत से एक पत्थर तो उछालों यारो. दुष्यंत कुमार की इस पंक्ति को चरितार्थ किया है जौनपुर जिले के जमालपुर पोस्ट मदारपुर निवासी देवेंद्र दत्त यादव ने.
वह बहुत ही गरीब परिवार से जुड़े हुए हैं, उनके पिता पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे और उनके चाचा रमाशंकर यादव अभी भी विश्वविद्यालय में डीएसडब्ल्यू विभाग से संबद्ध हैं. देवेंद्र दत्त यादव की पत्नी मोनिका यादव प्रांतीय पुलिस सेवा में डिप्टी एसपी पद पर अलीगढ़ में तैनात हैं.

पिता ने बच्चों के पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी. देवेंद्र ने पोस्ट ग्रेजुएट टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर से किया. इसके बाद आगे की पढ़ाई करने प्रयागराज चले गए. सिविल सेवा में मेरा रुझान जीवन के शुरुआती दिनों से ही था क्यूंकि हमारे परिवार में मेरे बड़े भाई पहले से ही सिविल सेवा में अपना योगदान प्रदान कर रहे थे। वर्तमान में वह सहायक परिवहन अधिकारी (एआरटीओ)के पद पर हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपने सफलता का श्रेय किसी एक को नहीं देना चाहता. जीवन में अनेक पल ऐसे आते है जहां से आपकों सीखने की जरूरत पड़ती है. मेरे पूरे परिवार में पढ़ाई का काफी अच्छा माहौल हुआ करता था . एक सामान्य श्रेणी के परिवार से होते हुए भी पिता और चाचा को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा. ये चीज हम जैसे युवाओं को अपने शुरुआती दिनों में ही समझ जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने हमेशा हम लोगों को पढ़ाई और शिक्षा को जीवन में कैसे उपयोगी बनाएं इस पर चर्चा करते थे और हमेशा मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करते थे. अपने बड़े भाई सुनील दत्त के कदमों पर ही चलते हुए 2017 की सिविल सेवा परीक्षा में उच्च स्थान उन्होंने प्राप्त किया . अभी मैं वाराणसी जिले में डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स सर्कल 1 में कार्यरत हूं.

एक सिविल सर्वेंट बनने तक के सफर में बहुत सी समस्यायों का सामना करना पड़ता है , मैं शुरू से ही हिंदी माध्यम का विद्यार्थी रहा हूं और सिविल सर्विसेज की बदलती हुई पाठ्यक्रमों में ये समस्या परीक्षार्थियों को उलझा देती है जिसके लिए मैं दिल्ली तैयारी करने गया. हालांकि मैने बहुत कम समय में ही इस परीक्षा को पास कर लिया लेकिन देश को सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा को पास करने के लिए कितनी मेहनत की जरूरत पड़ी इसका कोई लेखा जोखा नहीं है.

अगर आप मेहनत करना जानते है तो कोई भी चीज ऐसे नही है जिन्हें आप प्राप्त नहीं कर सकते. हमारा देश युवाओं से भरा हुआ एक जनसंख्या लाभांश की स्थिति से गुजर रहा है ये युवाओं के लिए भी सबसे बेहतरीन अवसर है जिसे भुनाने के लिए उन्हें कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहिए.अपने आप को देश के पटल पर आगे लाएं अपने आपको सिद्ध करें. हम भारत के युवा देश हित में अपने आप को समर्पित करके इसमें अपना अमूल्य बौद्धिकता का योगदान प्रदान करे. उन्होंने कहा कि कोई भी छोटे से छोटा व्यक्ति भी किसी न किसी मामले में गुरु हो सकता है. अगर हमें उससे कुछ सीखने को मिलता है उससे पहरेज नहीं करना चाहिए. हमें अपने अंदर हमेशा लर्निंग टेंडेंसी रखना चाहिए.
डॉ सुनील कुमार की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार

Post navigation

Previous: मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म IRCS
Next: बालक को धक्का मारते हुए बोलेरो पलटी बालक की मौत

ये भी पढ़ें

BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
Belthra Sonadih Girls
  • Campus रिपोर्ट
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia- सोनाडीह की बेटियों का फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन, उपविजेता बनकर लौटीं, हुआ सम्मान

General Desk 18 August, 2026
Palia school Roti
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विद्यालय में हाथ में रोटी लेकर घूमते बच्चों का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

General Desk 31 July, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.