Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बांसडीह ब्लॉक से अम्बेडकर तिराहा तक पैदल मार्च किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के कैम्प कार्यालय से जुलूस लेकर पं.रामदहिन ओझा की प्रतिमा से बांसडीह चौराहा तथा फिर अम्बेडकर प्रतिमा तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयुक्त तथा सरकार विरोधी नारे लगाए।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के इशारों पर काम कर रहे हैं। भाजपा कार्यकाल में चुनाव आयोग जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता सवालों के घेरे में है।
कहा कि एसआईआर के नाम पर चिह्नित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। मताधिकार से किसी भी नागरिक को वंचित करना लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के विपरीत है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह, सिद्धनाथ तिवारी, मुखिया पाण्डेय, संग्राम तिवारी, दीपक गुप्ता, शिवकुमार तिवारी, सत्येन्द्र यादव, रजनीश पुरी, सुधीर पाण्डेय, छितेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
