Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • लोकनायक जयप्रकाश नारायण को जयंती की पूर्व संध्या पर दी गई श्रद्धांजलि
  • बलिया शहर

लोकनायक जयप्रकाश नारायण को जयंती की पूर्व संध्या पर दी गई श्रद्धांजलि

गोष्ठी के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने कहा कि यह समय हमारे इतिहास का ब्लैक पीरियड है. देश की आजादी के लिए 1942 में गांधी जी के नेतृत्व में जो आंदोलन हुआ तो वर्ष 1974 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में सत्ता के विरूद्ध संपूर्ण क्रांति का आंदोलन भी एक तरह से दूसरी आजादी के लिए चला.
Central Desk 11 October, 2022 1 minute read
Tributes paid to Lok Nayak Jayaprakash Narayan on the eve of birth anniversary

बलिया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर स्थानीय टाउन हॉल बापू भवन सभागार में सोमवार को जयप्रकाश नारायण फाउंडेशन के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

 

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में दीप प्रज्वलन एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं मानवाधिकारी नेता रहे स्वर्गीय चितरंजन सिंह के चित्र पर उपस्थित लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी और उनके साथियों द्वारा जेपी की याद में जनगीत ” जयप्रकाश का बिगुल बजा दो जाग उठी तरूणाई है , तिलक लगाने तुम्हें जवानों क्रांति द्वार पर आई है” । गीत प्रस्तुत किया गया।

 

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आजादी का अमृत काल और जेपी विषयक विचार गोष्ठी में बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार मोहन जी सिंह ने कहा कि आज भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है जबकि दूसरी तरफ बेरोजगारी , शिक्षा, स्वास्थ , खेती-किसानी एवं जीविका के साधन से देश की बहुतायत जनता जूझ रही है। ऐसे में जब हम जेपी की तरफ देखते हैं यह यक्ष प्रश्न उठता है कि उनके संकल्प व सपने के अनुरूप क्या देश बन पाया है।

 

गोष्ठी के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने कहा कि यह समय हमारे इतिहास का ब्लैक पीरियड है । देश की आजादी के लिए 1942 में गांधी जी के नेतृत्व में जो आंदोलन हुआ तो वर्ष 1974 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में सत्ता के विरूद्ध संपूर्ण क्रांति का आंदोलन भी एक तरह से दूसरी आजादी के लिए चला। आज देश का दुर्भाग्य है कि राजनीतिक दल सत्ता में आने के बाद एक पैरों से चलते हैं जबकि लोकतांत्रिक कल्याण के लिए दोनों पैरों से चलने की जरूरत है। देश में जिस तरह से नागरिक अधिकारों एवं संवैधानिक संस्थाओं को राज्यसत्ता द्वारा कुचला जा रहा है तो हमें जयप्रकाश नारायण याद आते हैं। क्योंकि इसी राजनीतिक राजसत्ता के दूर्व्यवस्था के विरुद्ध संविधान की रक्षा के लिए उन्होंने संपूर्ण क्रांति का उद्घोष किया था।

 

किसान नेता ने सरकार को घेरते हुए कहा कि लाल किले के प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नारी सशक्तिकरण की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ गुजरात की भाजपा सरकार उसी दिन बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार केस के सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर रिहा करती है। यह निर्णय महिलाओं की स्वतंत्रता पर कुठाराघात है।

विचार गोष्ठी का विषय प्रवर्तन करते हुए जेपी फाउंडेशन के सचिव रणजीत सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज सांप्रदायिकता एवं राजनीतिक हत्याएं लोकतंत्र के लिए खतरा है । संविधान की मूल भावनाओं को कुचलने का कार्य संघीय सरकार द्वारा किया जा रहा है । गोष्ठी में हरिमोहन सिंह , अखिलेश सिन्हा, जेपी सिंह , सुरेंद्र सिंह, सुर्य प्रकाश सिंह, पंकज राय , असगर अली , प्रदीप सिंह, पी एन राय , अमरेंद्र सिंह , बलवंत यादव , शैलेश धुसिया , मनोरंजन सिंह, रमाशंकर तिवारी, बृजेश राय , रणजीत सिंह सेंगर, विनोद सिंह सहित अन्य ने सहभागिता की । अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन बलिया के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एडवोकेट एवं संचालन गोपाल सिंह एवं अखिलेश सिन्हा ने किया।

 

अंत में सपा संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: लोकनायक

Post navigation

Previous: रेवती: एसएसआई को थाना स्टाफ और समाजसेवियों ने सम्मानित कर किया विदा
Next: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जंयती पर आज सिताबदियारा आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ, पुलिस अधिकारियों ने दिए सुरक्षा व्यवस्था के टिप्स

ये भी पढ़ें

Late Ramgovind Chaudhari 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • सिकंदरपुर

स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया

General Desk 8 October, 2026
Bansdih chatra sammanit
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व

General Desk 6 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.