Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया की मनियर पुलिस ने घंटों की तकरार के बाद दर्ज किया केस
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया की मनियर पुलिस ने घंटों की तकरार के बाद दर्ज किया केस

Remote Desk 26 March, 2021 1 minute read
Maniar Thana 2

मनियर, बलिया. मनियर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के जेई पर अवैध वसूली करने और नहीं दिए जाने पर हत्या का आरोप लगा लेकिन युवक की मौत के घंटों बाद भी पुलिस जांच तो छोड़िए मामले की एफआईआर दर्ज करने से भी बचती रही. थाने पर नवागत सीओ बांसडीह अशोक कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष मनियर शैलेश सिंह,  थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर विपिन सिंह मौजूद रहे. इन अधिकारियों का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही एफआईआर दर्ज करेंगे लेकिन लोग पहले एफआईआर दर्ज कराना चाहते थे.

 

रिगवन गांव निवासी मृतक राम प्रवेश गोंड़ के पिता मुद्रिका गोंड़ के समर्थन में भारी संख्या में स्थानीय लोग, पूर्व विधायक भगवान पाठक, सपा नेता संकल्प सिंह, जिला पंचायत प्रत्याशी विजय यादव, जेपी यादव , रविंद्र सिंह,पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव,  टुनटुन सिंह सभासद कंचन सिंह,  धर्मेंद्र मणिक, विद्या पांडे, लड्डू पाठक, दिलीप मिश्र सहित आदि इकट्ठा हो गए थे.

 

इन लोगों का कहना है कि पुलिस पहले एफआईआर दर्ज करे इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया जाएगा. पुलिस के अड़ियल रवैये की वजह से शाम 5:45 बजे तक शव थाने पर ही रखा रहा.आखिरकार लोगों के दबाव के आगे पुलिस को झुकना पड़ा और पुलिस ने मारपीट में युवकी रामप्रवेश की मौत की रिपोर्ट दर्ज की.

 

बताते चलें कि रिगवन गांव में आटा चक्की चलाने वाले मुद्रिका गोड़ ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि जेई कैलाश राव और रंजीत वर्मा शुक्रवार, 26 मार्च की दोपहर को तीन-चार अन्य लोगों और दो पुलिसकर्मियों के साथ आटा चक्की पर पहुंचे थे. इन लोगों ने बिजली के कनेक्शन के बारे में पूछताछ की तो मुद्रिका गोंड़ ने उन्हें कागजात दिखाए. इन्हें देखने के बाद जेई और उनके साथियों ने गुस्सा दिखाते हुए 20 हजार रुपयों का मांग की और नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और बिजली कनेक्शन काट देने की धमकी दी.

 

मुद्रिका गोड़ ने कहा है कि वह वैध बिजली कनेक्शन लेकर आटा चक्की चलाते हैं और बिजली का बिल भी तय समय पर भरा है. उन्होंने कैलाश राव को रुपए देने से इनकार कर दिया तो कैलाश राव गाली-गलौच पर उतर आया. इसी दौरान रामप्रवेश ने उन्हें गाली-गलौच नहीं करने के लिए कहा, इस पर इन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. पिटाई से रामप्रवेश नीचे गिर पड़ा. उसकी गंभीर हालत देख कर बिजली विभाग के लोग भाग गए.

(मनियर से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट)

Tags: बिजली विभाग मनियर हत्या

Post navigation

Previous: बलिया के बांसडीह में 19 वर्षीय युवती की घर में घुस कर हत्या
Next: त्योहारों को देखते हुए बलिया में 25 अप्रैल तक धारा 144 लागू

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.