Skip to content
29 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • बांसडीह रोहित पांडेय हत्याकांड मामले की गुत्थी उलझी, पीड़ित परिवार ने हथियार बरामदगी पर उठाए सवाल
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बांसडीह

बांसडीह रोहित पांडेय हत्याकांड मामले की गुत्थी उलझी, पीड़ित परिवार ने हथियार बरामदगी पर उठाए सवाल

बाँसडीह कोतवाली के सामने पिछले महीने शनिवार 20 जुलाई को दिन दहाड़े हुई रोहित हत्याकांड की गुत्थी उलझती नजर आ रही है।
General Desk 10 August, 2024 1 minute read
Rohit Pandey Photo

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बाँसडीह कोतवाली के सामने पिछले महीने शनिवार 20 जुलाई को दिन दहाड़े हुई रोहित हत्याकांड की गुत्थी उलझती नजर आ रही है। जिस आलाकत्ल हथियार को पुलिस ने बरामद किया, उसे लेकर पीड़ित परिवार व वादी राजेश पाण्डेय ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

बलिया पुलिस की गिरफ्त में इस मामले से जुड़े 6 आरोपी आ चुके हैं और हथियार भी बरामद दिखाया गया था। इससे पुलिस मामले को सुलझ चुका मान रही थी। लेकिन पीड़ित परिवार ने पुलिस की तरफ से सिर्फ एक हथियार की बरामदगी पर सवाल उठा दिया है। वादी पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है कि मृतक के शरीर पर कई हथियारों से वार किया गया था तो आलाकत्ल सिर्फ एक ही क्यों है ? इसे लेकर शायद असमंजस में पड़ी बाँसडीह पुलिस ने इस संबंध में विशेषज्ञ से रिपोर्ट मांगी है।

बाँसडीह नगर पंचायत के मिरगिरी टोला निवासी रोहित पाण्डेय की हत्या 20 जुलाई की सुबह थाना के ठीक सामने धारदार हथियार से कर दी गई। घटना को लेकर काफी बवाल मचा और मामले में मृतक के चचेरे भाई राजेश पांडे की तहरीर पर सात नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

Bansdih Rider

मामले में घटना के मुख्य अभियुक्तों रोहित यादव उर्फ राइडर व शेखर निवासी दरांव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे पुलिस कस्टडी में लेकर आला कत्ल हथियार के रूप में एक दांव बरामद किया था। इसके बाद उसे वापस न्यायिक अभिरक्षा में सौंप दिया गया था।

मामले में मृतक रोहित पांडेय पक्ष के वकील ने रोहित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पंचनामा का अवलोकन कर इस बात पर सवाल खड़े किया कि रोहित के शरीर के विभिन्न स्थानों पर धारदार हथियार से कुल आठ वार किये गये थे। जो संभवतः एक हथियार के नही हैं। ऐसे में जब हत्या में एक से ज्यादा हथियारों का प्रयोग हुआ है तो फिर आलाकत्ल सिर्फ एक हथियार क्यों है।

Brajesh Pathak Rohit Father

प्रकरण में इस विषय को लेकर वादी पक्ष द्वारा सवाल खड़े किये जाने के बाद पुलिस भी इसका स्पष्ट उत्तर देने में असमंजस दिखी और काफी मंथन के बाद इस संबंध में घटना के सभी रिपोर्ट व फोटो फुटेज भेजकर विशेषज्ञ से उसकी रिपोर्ट मांगी गयी है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि वादी पक्ष के संदेह के आधार पर मृतक रोहित के शरीर की चोटों की जांच के संबंध में विशेषज्ञ की रिपोर्ट मांगी गयी है। यदि उनके द्वारा इस बात की पुष्टि की जाती है की घटना में एक से अधिक हथियारों का प्रयोग किया गया है तो बाकी अन्य हथियारों को भी पुलिस द्वारा बरामद किया जायेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता स्पष्ट होगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया पुलिस बलिया समाचार बांसडीह मौत रोहित पांडेय हमला

Post navigation

Previous: सिकंदरपुर क्षेत्र में सरयू कर रही कटान, पुरूषोत्तम पट्टी व जिन्दापुर गांवों में ज्यादा असर
Next: Ballia Breaking News: आज की खास – खास ख़बरें / 10 August 2024

ये भी पढ़ें

Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026
Bansdih Kalash Yatra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली

General Desk 27 October, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

You may have missed

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026
Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.