Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • सावन का महीना खुशहाली का प्रतीक : प्रो. निर्मला एस. मौर्य
  • Campus रिपोर्ट
  • बेल्थरा रोड

सावन का महीना खुशहाली का प्रतीक : प्रो. निर्मला एस. मौर्य

पूर्वांचल सावन महोत्सव के तहत सोमवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. इसमें सावन प्रिंसेज श्वेता साहू दूसरे और तीसरे नंबर पर वंशिका जायसवाल और कीर्ति सिंह रहीं.
Central Desk 9 August, 2022 1 minute read
The month of Sawan is a symbol of prosperity: Prof. Nirmala S. maurya

–विश्वविद्यालय के मुक्तांगन में मना पूर्वांचल सावन महोत्सव

–विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत महिला अध्ययन केंद्र के द्वारा पूर्वांचल सावन महोत्सव का आयोजन मुक्तांगन परिसर में सोमवार को किया गया.

 

इस महोत्सव में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पाद राखी, आचार, नमकीन, अगरबत्ती की दुकानें लगाई गई थी.

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि सावन का महीना हिंदुओं के लिए पवित्र माह होता है. इस माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना होती है. सावन का महीना सभी के लिए सुख समृद्धि लेकर आता है. इस महीने में जहां धरती की प्यास बुझती है वहीं खेतों में कई फसलों की बुवाई भी होती है. सावन का महीना जीव-जन्तु, पक्षी के लिए खुशहाली लेकर आता है. सबको गर्मी से निजात मिलती हैं. विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं से जोड़ने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है.

महोत्सव की मुख्य अतिथि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह थी. उन्होंने पूर्वांचल सावन महोत्सव के कार्यक्रम की सराहना की. महोत्सव की संयोजक डा. जाह्नवी श्रीवात्सव ने कहा कि मिशन शक्ति और महिला अध्ययन केंद्र दोनों का मकसद महिलाओं को सबल और आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने महोत्सव में आए अतिथियों का स्वागत किया. महोत्सव में बाल विवाह निषेध को कठपुतली के माध्यम से दिखाया गया. इसके बाद रामकिशुन महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से शिव पार्वती, राधाकृष्ण नृत्य और शिव तांडव को लोगों ने सराहा. इसके बाद महिलाओं की ओर से कजरी का गायन हुआ. विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संचालन सलमान शेख और धन्यवाद ज्ञापन डा. वनिता सिंह ने किया.

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेन्द्र कुमार वित्त अधिकारी श्री संजय कुमार राय प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. मनोज मिश्रा, एनएसएस समन्वयक डा. राकेश यादव, डा. जगदेव, डा. सुनील कुमार, सहायक कुलसचिव अमृतलाल पटेल, बबिता सिंह, अजीत सिंह, दीपक सिंह , डा. अनिता सिंह, डा. माया सिंह, डा. ज्योत्सना श्रीवास्तव , डा. सुनीता गुप्ता, डा. सिंधुजा श्रीवास्तव, डा. नीतू सिंह, डा. संगीता सिंह, डा. रीतू मौर्या, डा. माया मौर्या, अनु त्यागी, डा. पूजा सक्सेना, डा. रेखा पाल, अन्य शिक्षक तथा आसपास की लोग महोत्सव में उपस्थित रहे. सावन प्रिंसेज श्वेता, सावन क्वीन प्रीति बनीं.

 

कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

जौनपुर। पूर्वांचल सावन महोत्सव के तहत सोमवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. इसमें सावन प्रिंसेज श्वेता साहू दूसरे और तीसरे नंबर पर वंशिका जायसवाल और कीर्ति सिंह रहीं. इसी क्रम में सावन क्वीन प्रीति श्रीवास्तव बनीं दूसरे स्थान पर मोहिनी श्रीवास्तव और तीसरे पर नीतू सिंह रहीं. सावन किंग का सम्मान इंजीनियरिंग संस्थान के प्रो. बीबी तिवारी को मिला.

 

नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर सारिका, स्नेहा मिश्रा और सारिका रहीं. इसी प्रकार कजरी प्रतियोगिता में प्रथम विनीता यादव, द्वितीय आशीष यादव और तृतीय पर मोहनी श्रीवास्तव रहीं. सावन प्रिंसेज प्रतियोगिता में निखिल कुमार सिंह प्रथम समरजीत सोनकर द्वितीय, पवन सोनकर तृतीय और विवेक सिंह चौथे स्थान पर रहे. सावन कपल में प्रथम स्थान पर डा. आलोक दास संग झांसी मिश्रा और द्वितीय स्थान पर मनु मिश्रा संग अनामिका मिश्रा रहीं. इस अवसर पर सहायक कुलसचिव अमृतलाल पटेल, बबिता सिंह, अजीत सिंह, दीपक सिंह , डा. अनिता सिंह, डा. माया सिंह आदि रहीं.

 

रोवर्स-रेंजर्स की पत्रिका का विमोचन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय रोवर्स-रेंजर्स की पत्रिका अस्मिता- 2022 का सोमवार को विमोचन कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने किया. इसके प्रधान संपादक रोवर्स- रेंजर्स समन्वयक डा. जगदेव हैं. इस पुस्तिका में पूरे एक वर्ष के कार्यक्रम का विवरण दिया गया है. इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव बबिता सिंह, अम़तलाल पटेल, अजीत सिंह, दीपक सिंह, एसएसएस समन्वयक डा. राकेश यादव. मीडिया प्रभारी डा. सुनील कुमार उपस्थित थे.
(डॉ सुनील कुमार की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: प्रथम शहीद मंगल पांडे द्वारा पूजित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न
Next: सगाई के चार दिन पहले पंखे से लटकता मिला असिस्टेंट मैनेजर का शव

ये भी पढ़ें

job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.