Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • जिलाधिकारी ने सभी पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर दिए जरूरी निर्देश
  • Uncategorised

जिलाधिकारी ने सभी पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर दिए जरूरी निर्देश

शौचालय निर्माण में तेजी लाने को चलेगा विशेष अभियान
General Desk 20 June, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

शौचालय निर्माण में तेजी लाने को चलेगा विशेष अभियान

अच्छे कार्य करने वाले सचिव को प्रशस्ति पत्र, लापरवाहों पर होगी कार्रवाई

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत शौचालय के लक्ष्य को पूरा करने के लिए गुरूवार से शनिवार तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इस अभियान में युद्धस्तर पर लाभार्थियों का चयन, एमआईएस फीडिंग व पहली किश्त की धनराशि भेजे जाने का कार्य होगा. इस सम्बन्ध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तीन चरणों में जिले के सभी पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी ने जरूरी दिशा निर्देश दिए. कहा कि फिलहाल यह योजना सबसे महत्वपूर्ण है और इसमें धनराशि की कोई कमी नहीं है. ग्राम पंचायत में पड़ी धनराशि का सदुपयोग करने के लिए पंचायत सचिवों को 15 दिन का समय दिया. जिस ग्राम पंचायत में धनराशि लम्बे समय तक डम्प रही तो सम्बन्धित प्रधान पर भी कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि जो पंचायत सचिव कार्य नहीं कर रहे हैं और 50 वर्ष से अधिक आयु के हैं उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त करने की कार्यवाही की जाएगी. वहीं, अच्छे कार्य करने वाले सचिव को प्रशस्ति पत्र भी देने की बात कही. उन्होंने सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत को प्रतिदिन शौचालय निर्माण कार्य की माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए. इसके लिए एसडीएम व तहसीलदार को भी लगाया गया है. जिलाधिकारी ने कहा कि जिन्होंने शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया है उन्हें तत्काल 6 हजार रूपये की पहली किश्त भेजी जाए. जिनके शौचालय पूर्ण हो गये हैं उस पर इज्जत घर लिखवाते हुए क्रमांक डलवा दें. ये सभी काम चार दिन में पूरे हो जाएं.
डीपीआरओ अविनाश कुमार ने बताया कि कुल 31 करोड़ 40 लाख रूपये में से धनराशि गांवों में भेजी जा रही है. ग्राम पंचायतवार ड्यूटी लगा दी गयी है जो निर्धारित तिथियों में जाकर छूटे लाभार्थियों से आधार कार्ड लेते हुए शौचालय निर्माण तेजी से कराने को प्रेरित करेंगे. सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, डीडीओ शशिमौली मिश्रा, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक समेत सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत मौजूद थे.

किसान पाठशाला में किसानों को मिलेगी लाभप्रद जानकारी

वर्ष 2018-19 के खरीफ सत्र के लिए जिले की 120 ग्राम पंचायतों के दो-दो गांवों में तीन दिवसीय ‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल‘ (किसान पाठशाला) का आयोजन किया जाएगा. पहले चरण में 21 जून से 23 जून तक तथा दूसरे चरण में 25 से 27 जून तक सुबह 9 बजे से 11 बजे तक यह किसान पाठशाला चलेगी. इसमें किसानों को फसलोत्पादन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण, सिंचाई जल प्रबंधन, कृषि निवेश, पशुपालन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, औद्यानिक खेती, कृषि रक्षा कार्यक्रम, किसान पारदर्शी योजना, मत्स्य पालन के साथ किसानों को दी जाने वाली सुविधा आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी.

Related

Tags: इज्जत घर डीएम निर्देश बलिया बैठक

Post navigation

Previous: ओ लेवल व ट्रिपल सी प्रशिक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
Next: संविदा कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पीएम व सीएम को लिखा पत्र

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.