Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया
रसड़ा,बलिया. रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव के पास ढाले के किनारे गुरूवार की सुबह अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह उस रास्ते से गुजर रहे लोगों ने वृद्ध का शव देखा।
सूचना मिलने पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। क्षेत्र के चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम टोंस नदी के किनारे बखरियाडीह से पूरब उमरकोठी के पास ढाले के किनारे पहुंची जहां शव मिला था।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की किंतु समाचार लिखे जाने तक वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक सफेद रंग का शर्ट तथा मैरून रंग की लुंगी पहने हुआ था। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात वृद्ध के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मृतक कहां का निवासी है तथा इसकी मौत किन कारणों से हुई इसकी गहन जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए लेकिन उनकी नाक से खून निकला था। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया है कि वृद्ध का शव कहीं दूर से लाकर यहां फेंक दिया गया होगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


