Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बनी। उभांव थाना क्षेत्र के बिड़हरा मंदिर के समीप चौकियां मोड़ से नगरा राज्य मार्ग पर गुरुवार को एक अनुबंधित बस और स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस का आगे का हिस्सा भी डैमेज हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बलिया से सवारी लेकर बेल्थरारोड की ओर जा रही अनुबंधित बस जब बिड़हरा मंदिर के पास पहुंची, तभी नगरा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
ओवरटेक करते समय लगी इस पीछे की टक्कर से स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सौभाग्य से कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ,और दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


